फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur: Three Contract Nurses Climb Water Tank Over Bonus Marks Demand in Upcoming Recruitment

Jaipur News: जयपुर में फिर तेज हुआ संविदा नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन, तीन कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Fri, 07 Aug 2026 08:17 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Fri, 07 Aug 2026 08:17 AM IST
सार

जयपुर में आगामी नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ बोनस अंक की मांग को लेकर तीन संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर चढ़ गए। सरकार को आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Jaipur: Three Contract Nurses Climb Water Tank Over Bonus Marks Demand in Upcoming Recruitment
संविदा नर्सिंगकर्मी पानी की टंकी पर - फोटो : screengrab

विस्तार

राजस्थान में संविदा नर्सिंगकर्मियों का आंदोलन एक बार फिर उग्र होता नजर आ रहा है। आगामी नर्सिंग भर्ती में मेरिट के साथ 10, 20 और 30 बोनस अंक देने की मांग को लेकर गुरुवार को तीन संविदा नर्सिंगकर्मी जयपुरिया अस्पताल परिसर स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। टंकी पर चढ़ने वालों में बिमल शर्मा, रॉबिन शर्मा और आशा मीणा शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से संविदा सेवाओं का उचित मूल्यांकन करते हुए भर्ती प्रक्रिया में बोनस अंक का प्रावधान करने की मांग की। उनका कहना है कि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत संविदा नर्सिंगकर्मियों को नियमित भर्ती में अनुभव का लाभ मिलना चाहिए। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक एवं उग्र किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढें-जयपुर के जर्जर स्कूलों पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से मांगी पूरी रिपोर्ट; 7 दिन में देना होगा जवाब
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में संविदा नर्सिंगकर्मी अस्पताल परिसर में एकत्र हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। फिलहाल आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी है, जबकि प्रशासन प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें टंकी से सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed