सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Monsoon Rain Continues in Rajasthan; Heat and Humidity Trouble Residents in Several Districts

Weather alert Rajasthan:उमस और गर्मी का असर बढ़ा, आईएमडी ने जारी की राज्य में आज 23 जिलों में बारिश की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Wed, 20 Aug 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है। जयपुर, उदयपुर, सिरोही, बांसवाड़ा और दौसा सहित कई जिलों में मंगलवार को बारिश हुई। हालांकि बारिश के बाद तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों तक इसी तरह के मौसम का पूर्वानुमान जताया है।

Monsoon Rain Continues in Rajasthan; Heat and Humidity Trouble Residents in Several Districts
बारिश के दौरान गुजरते वाहन।
विज्ञापन

विस्तार

 

Trending Videos

राजस्थान में मानसून की बारिश का सिलसिला जारी है, लेकिन बारिश के बावजूद राज्य के कई जिलों में उमस और तेज गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार को जयपुर, उदयपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, दौसा सहित कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। हालांकि, बारिश के थोड़ी देर बाद ही धूप निकल आई, जिससे गर्मी और नमी का स्तर काफी बढ़ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-हरियालो राजस्थान अभियान ने रचा नया कीर्तिमान, दस करोड़ पौधे लगाए, अगले 5 साल में 50 करोड़ का लक्ष्य

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक प्रदेश में इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। बुधवार के लिए भी राज्य के 23 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सूरत और अमरावती होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने एक वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम तक पहुंच रही है, जिसका प्रभाव राज्य के दक्षिणी हिस्सों में अधिक दिखाई दे रहा है।

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी हुई बारिश:

सिरोही (पिंडवाड़ा): 34 मिमी

बीकानेर (छतरगढ़): 23 मिमी

जोधपुर (बाप): 19 मिमी

जोधपुर (ओसियां): 16 मिमी

उदयपुर (बड़गांव): 15 मिमी

जयपुर (दूदू): 13 मिमी

अजमेर (नसीराबाद): 13 मिमी

बांसवाड़ा (भूंगड़ा): 13 मिमी

वहीं बारिश के चलते एक और सरकारी स्कूल गिरने की घटना मंगलवार को हुई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं आई।  टोंक जिले के कंकोड़ गांव में राजकीय गर्ल्स उच्च माध्यमिक स्कूल में मंगलवार सुबह करीब 9 बजे कमरे की छत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि किसी स्टूडेंट को चोट नहीं आई।

छितराई बारिश

जुलाई में प्रदेश में भारी बारिश का दौर रहा। लेकिन अब जिलों में छितराई हुई बारिश हो रही है। वहीं तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस दोनों बढ़ गए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान की बात करें तो मंगलवार को बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन सूरत, अमरावती से होकर बंगाल की खाड़ी में बने वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम तक गुजर रही है। इस कारण राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में ही हल्की बारिश का दौर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed