पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Monsoon Set to Enter Rajasthan Around July 3; Heavy Rain Alert for Several Districts

Rajasthan Monsoon 2026: इंतजार खत्म! बांसवाड़ा की सीमा पर मानसून की हलचल शुरू, अगले 24 घंटों में झमाझम

Thu, 02 Jul 2026 06:35 AM IST
Sourabh Bhatt न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Thu, 02 Jul 2026 06:35 AM IST
सार

राजस्थान में 3 जुलाई के आसपास मानसून प्रवेश की संभावना है। 2 जुलाई से बारिश बढ़ेगी। 4-5 जुलाई को कोटा-उदयपुर संभाग में भारी बारिश, जबकि कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है।

विज्ञापन
Monsoon Set to Enter Rajasthan Around July 3; Heavy Rain Alert for Several Districts
बांसवाड़ा के रास्ते होने लगी मानसून की एंट्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में मानसून की एंट्री का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में परिस्थितियां तेजी से अनुकूल हो रही हैं और अगले कुछ घंटो में मानसून राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा। फिलहाल मानसून राजस्थान के दक्षिणी द्वार बांसवाड़ा के बिल्कुल नजदीक पहुंच गया है। इसके साथ ही 2 जुलाई से प्रदेश के कई जिलों में आंधी, मेघगर्जन और बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान बारिश का दायरा बढ़ेगा। 4 और 5 जुलाई को कोटा और उदयपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अतिभारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन

जयपुर, अजमेर में अगले कुछ घंटों में  बारिश 

मौसम विभाग ने तात्कालिक चेतावनी जारी करते हुए जयपुर, अजमेर, ब्यावर, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और कोटपूतली-बहरोड़ जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन, बिजली चमकने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं बूंदी जिले में भी इसी तरह के मौसम की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पाली, राजसमंद, कोटा, बारां, झालावाड़, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, करौली, दौसा, अलवर, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, नागौर और डीडवाना-कुचामन जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

4-5 जुलाई को भारी बारिश का दौर

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून के सक्रिय होने के बाद दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। कोटा और उदयपुर संभाग के कई जिलों में 4 और 5 जुलाई को अच्छी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी और अतिभारी वर्षा दर्ज हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पश्चिमी राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

अब तक गर्मी और उमस झेल रहे जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी 3 से 4 जुलाई के बीच मौसम बदलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने 3 से 6 जुलाई के दौरान कुछ क्षेत्रों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed