राजधानी जयपुर में आज दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई है। देर रात से ही यहां बादल डेरा जमाए हुए थे। सुबह करीब 7 बजे से तेज बारिश होना शुरू हुई। जयपुर मौसम केंद्र ने अलवर, दौसा, झुंझुनू और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बुधवार को भी प्रदेश के 6 शहरों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई थी। इनमें अजमेर, जयपुर, सीकर, डबोक, चूरू और संगरिया शामिल रहे।
Rajasthan Monsoon update: जयपुर में सुबह से झमाझम, कई जिलों में जोरदार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Thu, 05 Jun 2025 08:18 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते कई जिलों में जोरदार बारिश हो रही है। राजधानी जयपुर में गुरुवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जयपुर के अलावा अलवर, दौसा, झुंझुनू में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन