{"_id":"69be7967cbe71aeccf03d68e","slug":"mp-investment-roadshow-jaipur-cm-mohan-yadav-calls-rajasthan-madhya-pradesh-brother-states-pushes-investment-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohan Yadav In Rajasthan: जयपुर में एमपी का निवेश रोड शो, CM मोहन यादव बोले- राजस्थान और मध्यप्रदेश भाई-भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohan Yadav In Rajasthan: जयपुर में एमपी का निवेश रोड शो, CM मोहन यादव बोले- राजस्थान और मध्यप्रदेश भाई-भाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Sat, 21 Mar 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
सार
Jaipur News: जयपुर में मध्यप्रदेश के निवेश रोड शो में सीएम मोहन यादव ने निवेश नीतियां और औद्योगिक संभावनाएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने राजस्थान-मध्यप्रदेश के संबंधों पर जोर दिया और कृषि, लॉजिस्टिक्स व उद्योग क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को रेखांकित किया।
जयपुर में एमपी के निवेश रोड शो के दौरान CM मोहन यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से एक बड़ा इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट रोड शो आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम ITC Rajputana में हुआ, जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के सामने राज्य की निवेश नीतियों, प्रोत्साहन योजनाओं और औद्योगिक संभावनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया।
Trending Videos
राज्यों के संबंधों पर जोर
कार्यक्रम की शुरुआत में मोहन यादव ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के गहरे सांस्कृतिक, एतिहासिक और सामाजिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों राज्य भाई-भाई हैं। उन्होंने पार्वती–कालीसिंध–चंबल (PKC) नदी जोड़ो परियोजना को दोनों राज्यों के साझा विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बताया, जिससे जल प्रबंधन, कृषि और उद्योग क्षेत्रों को लाभ मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
निवेश को विकास का माध्यम बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि निवेश केवल पूंजी का प्रवाह नहीं है, बल्कि यह रोजगार सृजन, कौशल विकास, तकनीकी साझेदारी और क्षेत्रीय विकास का माध्यम भी है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यप्रदेश अब स्पष्ट नीतियों, तेज निर्णय प्रक्रिया और मजबूत प्रशासन के कारण एक प्रमुख निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है।
कृषि वर्ष और औद्योगिक संभावनाएं
मोहन यादव ने वर्ष 2026 को ‘कृषि वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य खेती को उद्योग से जोड़ना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना है। उन्होंने फूड प्रोसेसिंग, डेयरी, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन और एग्री-लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं को रेखांकित किया।
पढ़ें- Politics: बेनीवाल के बयान पर भड़की जाट महासभा, जानू बोले- हनुमान राजनीति करें, तेजाजी बनने की कोशिश न करें
सीएम भजनलाल को लेकर क्या बोले मोहन यादव?
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भजनलाल शर्मा की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि दोनों राज्य मिलकर विकास के पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापार के साथ-साथ संस्कृति और वन संपदा के आदान-प्रदान से दीर्घकालिक लाभ संभव है।
उद्योगपतियों के साथ किया संवाद
इस अवसर पर प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी आयोजित की गईं, जिनमें निवेशकों ने नई औद्योगिक नीति, प्रोत्साहन पैकेज, भूमि उपलब्धता, लॉजिस्टिक नेटवर्क और क्लस्टर आधारित विकास मॉडल से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। कई उद्योग समूहों ने संभावित परियोजनाओं पर सरकार के साथ प्रारंभिक स्तर पर चर्चा भी की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन