सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   National Commission for Women at your door programme in Jaipur on March 9 complaints heard in public hearing

जयपुर में नौ मार्च को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार' कार्यक्रम, जन सुनवाई में सुनी जाएंगी शिकायतें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Fri, 06 Mar 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार

जयपुर में 9 मार्च को ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की शिकायतें सुनेंगी।  

National Commission for Women at your door programme in Jaipur on March 9 complaints heard in public hearing
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से 9 मार्च को जयपुर में ‘राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस जनसुनवाई में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर स्वयं उपस्थित रहकर महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई करेंगी।

Trending Videos


पुलिस अकादमी के बैठक कक्ष में होगी जनसुनवाई
महिला जनसुनवाई सोमवार, 9 मार्च को प्रातः 11 बजे से राजस्थान पुलिस अकादमी के बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायतें- जैसे पारिवारिक विवाद, घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, संपत्ति विवाद तथा अन्य सामाजिक मुद्दों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की जाएगी और उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारियां
जिला कलेक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कार्यक्रम के सफल एवं सुचारु आयोजन के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभाग पूरी तैयारी के साथ मौजूद रहें और महिलाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम के समन्वय और व्यवस्थाओं के लिए उपखंड अधिकारी जयपुर दक्षिण अरुण कुमार को समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में विभिन्न विभागों के अधिकारी कार्यक्रम की व्यवस्थाएं संभालेंगे तथा शिकायतों के संकलन और उनके शीघ्र समाधान के लिए समन्वय करेंगे।


ये भी पढ़ें: जयपुर के बिंदायका में कूलर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 40 दमकलों ने चार घंटे में बुझाई लपटें

जिला प्रशासन ने महिलाओं से की अपील
जिला प्रशासन ने महिलाओं से अपील की है कि जिन महिलाओं को किसी भी प्रकार की समस्या या शिकायत है, वे इस जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी बात सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के सामने रख सकती हैं। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed