सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Over Two Dozen Fire Incidents Reported in Rajasthan on Diwali Night, Fire Teams on Alert

Rajasthan Fire Accidents: रात भर दौड़ती रही दमकलें, जयपुर-कोटा सहित प्रदेश में दो दर्जन से ज्यादा घटनाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 21 Oct 2025 08:04 AM IST
विज्ञापन
सार

दीवाली की रात जयपुर, कोटा व जोधपुर में दो दर्जन से अधिक आगजनी की घटनाएं हुईं। झोटवाड़ा में पटाखा फैक्ट्री में आग लगी। दमकल विभाग की तत्परता से सभी जगहों पर आग पर काबू पाया गया, कोई जनहानि नहीं हुई।

Over Two Dozen Fire Incidents Reported in Rajasthan on Diwali Night, Fire Teams on Alert
जयपुर में जगह-जगह आगजनी की घटनाएं - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

दिवाली की रात जयपुर समेत राजस्थान के कई शहरों में आग लगने की घटनाएं सामने आईं। आतिशबाज़ी के बीच जयपुर में कम से कम दो दर्जन से अधिक स्थानों पर आगजनी की सूचना मिली। जयपुर शहर के झोटवाड़ा इलाके में पटाखों की एक फैक्ट्री में आग लग गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। जोधपुर में भदवासिया फ्रूट मंडी परिसर में देर रात पटाखों की वजह से आग लग गई। इसी तरह कोटा में भी आधा दर्जन जगहों पर आग लगने की सूचना मिली। हालांकि आगजनी की इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कराेड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान हो गया। जयपुर के वैशाली नगर, गांधी पथ, कांवटिया सर्किल, बगरू रोड, प्रतापनगर, जयसिंहपुरा खोर, त्रिवेणी नगर, विद्याधर नगर, कालवाड़, मोरिंजा टावर और वीकेआई जैसे इलाकों से भी आग लगने की खबरें सामने आईं। अग्निशमन विभाग के सीएफओ गौतम लाल के नेतृत्व में दमकलकर्मी पूरी रात अलर्ट पर रहे। फायर ऑफिसर व असिस्टेंट ऑफिसर लगातार गश्त करते रहे। समय पर पहुंचकर दमकल टीमों ने सभी जगहों पर आग पर नियंत्रण पाया।

Trending Videos

कोटा में भी आधा दर्जन से अधिक आग की घटनाएं हुईं। दादाबाड़ी, कुन्हाड़ी, तलवंडी, छावनी और बालाजी नगर में आग की सूचना पर दमकलें पहुंचीं और स्थिति को संभाला गया। दीवाली के इस पर्व पर भले ही आगजनी की घटनाएं बढ़ीं, लेकिन दमकल विभाग की मुस्तैदी से सभी घटनाओं पर नियंत्रण पा लिया गया और कोई गंभीर नुकसान नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
जोधपुर के भदवासिया फ्रूट मंडी परिसर में स्थित फर्म विशनदास थावरदास की दुकान के सामने बारामदे में रखे फ्रूट कैरेट और बारदाना में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि देखते ही देखते आसपास के कई हिस्सों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, यह आग कचरे में मौजूद किसी बम, बारूद या रॉकेट जैसी चिंगारी से भड़की हो सकती है। संभवतया कहीं से आई पटाखे की चिंगारी से बारदाना ने आग पकड़ ली और आसपास रखे हजारों प्लास्टिक कैरेट भी आग में खाक हो गए। लगी आग दूर तक नजर आई। लगी आग दूर तक नजर आई। डेढ़-दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाई आग आग की सूचना मिलने पर नागौरी गेट व मंडोर फायर स्टेशन से कई दमकलें मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू भी पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed