सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Pachpadra Refinery: PM Modi to inaugurate Pachpadra Refinery Phase-1 on April 21

Pachpadra Refinery: इंतजार खत्म; पचपदरा रिफाइनरी का पहला चरण तैयार, 21 को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Wed, 08 Apr 2026 07:17 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। 79 हजार करोड़ की इस परियोजना दो दशक पहले शुरू की गई थी। सत्ता बदलने के साथ परियोजना में कितने बदलाव आए जानिए इस रिपोर्ट में-

Pachpadra Refinery: PM Modi to inaugurate Pachpadra Refinery Phase-1 on April 21
21 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे का पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को राजस्थान के बालोतरा जिले में पचपदरा रिफाइनरी के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यह दौरा पिछले दो महीनों में उनका दूसरा राजस्थान दौरा होगा। इससे पहले वे 28 फरवरी 2026 को अजमेर आए थे, जहां उन्होंने हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।

Trending Videos

मारवाड़ सहित पूरे पश्चिमी राजस्थान के लिए पचपदरा रिफाइनरी का खास महत्व है। इस परियोजना से बाड़मेर और जैसलमेर क्षेत्र में इंडस्ट्रियल क्लस्टर विकसित होने की संभावना है, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर, लॉजिस्टिक्स और सहायक उद्योगों को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। जनवरी से ही पहले चरण के ट्रायल रन की तैयारी शुरू कर दी गई थी और अब जल्द ही कमर्शियल उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिफाइनरी परियोजना का इतिहास भी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इसका पहला शिलान्यास 22 सितंबर 2013 को सोनिया गांधी ने किया था, उस समय प्रदेश में अशोक गहलोत की सरकार थी और लागत करीब 37,230 करोड़ रुपए आंकी गई थी। बाद में शर्तों में बदलाव के बाद 16 जनवरी 2018 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका पुनः शुभारंभ किया, तब लागत बढ़कर 43,129 करोड़ रुपए हो गई। समय के साथ परियोजना की लागत लगातार बढ़ती गई और अब यह करीब 79,459 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है।

 

 

 

 

यह रिफाइनरी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड(HPCL) और राजस्थान सरकार का संयुक्त उपक्रम है। इसे देश की सबसे आधुनिक बीएस-6 मानक की रिफाइनरी माना जा रहा है, जहां रिफाइनरी के साथ पेट्रोकेमिकल कॉम्पलेक्स भी विकसित किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह जीरो लिक्विड डिस्चार्ज परियोजना होगी, यानी रिफाइनिंग के दौरान कोई तरल अपशिष्ट बाहर नहीं छोड़ा जाएगा।
यह भी पढें- Jaipur: ये पानी आप भी पीकर देखिए विधायक जी! दूषित पानी पीने से 300 लोग बीमार, पीएचईडी विभाग ने बताया पानी साफ

Jaipur News: छोटू रावणा बोले- मेरे हाथ में समझौता नहीं, समाज लेगा अंतिम निर्णय, कैसे सुलझेगा विवाद?

 

रिफाइनरी के बारे में 
रिफाइनरी की सालाना क्षमता 9 मिलियन टन कच्चे तेल के प्रसंस्करण की है, जबकि 2 मिलियन टन का पेट्रोकेमिकल उत्पादन भी होगा। इसमें करीब 7.5 मिलियन टन क्रूड ऑयल अरब देशों से आयात किया जाएगा और शेष 1.5 मिलियन टन तेल राजस्थान में उत्पादित होगा।

कई मोड़ों, समझौतों और विवादों से होकर गुजरी रिफाइनरी
रिफाइनरी परियोजना राजस्थान और देश के लिए एक महत्वाकांक्षी औद्योगिक सपना रही है, जिसकी यात्रा दो दशकों में कई मोड़ों, समझौतों और विवादों से होकर गुजरी है।

शुरुआत (2005-2013)
वर्ष 2005 में इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 12,000 करोड़ रुपए रखी गई थी। इसके बाद 2013 में अशोक गहलोत सरकार के कार्यकाल में पचपदरा में एचपीसीएल के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर हुए और शिलान्यास किया गया। उस समय परियोजना की लागत बढ़कर 37,320 करोड़ रुपए हो गई और इसकी वार्षिक क्षमता 90 लाख टन तय की गई।

राजे सरकार में नए एमओयू (2013-2017)
वसुंधरा राजे सरकार के सत्ता में आने के बाद पिछली सरकार के समझौते की शर्तों पर सवाल उठाए गए। इसके बाद 2017 में एचपीसीएल के साथ नया समझौता हुआ, जिसमें राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले ब्याज-मुक्त ऋण की राशि में बड़ा बदलाव किया गया और इसे 3,736 करोड़ रुपए से घटाकर 1,123 करोड़ रुपए प्रतिवर्ष कर दिया गया।2018 में पीएम मोदी ने किया शिलान्यास (2018-2025)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में परियोजना स्थल का उद्घाटन किया। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed