सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rain, Hailstorm Cool Rajasthan; Temperature Set to Rise Again from Tomorrow

Rajasthan Weather: गर्मी में सर्दी का एहसास; एसी, पंखें बंद, सर्दी के कपड़े वापस निकले

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sat, 21 Mar 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर सहित कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे तापमान 2-4 डिग्री गिरा। मौसम विभाग के अनुसार कल से मौसम साफ होगा और अगले 2-3 दिनों में तापमान 4–5 डिग्री बढ़ेगा।

Rain, Hailstorm Cool Rajasthan; Temperature Set to Rise Again from Tomorrow
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से राजस्थान के कई जिलों में मौसम अचानक तेजी से बदल गया। हालत यह है कि जहां प्रदेश के कई जिलों में पिछले दिनों तेज गर्मी के चलते पंखे, एसी चलने लगे थे वहां अब सर्दी वाले कपड़े वापस निकालने पड़ गए हैं। सिरोही में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से शुक्रवार को जयपुर सहित कई जिलों में बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हुई। ठंडी हवाओं के कारण अधिकांश शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, शनिवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी। अगले 2–3 दिनों में पारा 4-5 डिग्री तक चढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर फिर बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढें- विश्व गौरैया दिवस: अपशिष्ट से बनाए सैकड़ों घोंसले, ‘चिड़ियों वाले भैया’ ने की गौरैया संरक्षण की अनोखी पहल

मौसम परिवर्तन के चलते अलवर समेत कई इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी 30 मीटर से भी कम दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश बीकानेर के नोखा क्षेत्र में 25 मिमी (करीब 1 इंच) रिकॉर्ड की गई। बीकानेर में देर रात से सुबह तक रुक-रुक कर बारिश हुई और कुछ स्थानों पर ओले भी गिरे।

बारिश और बादलों के कारण जयपुर का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा। अन्य शहरों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई-अजमेर 26.6 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा 27.4 डिग्री सेल्सियस, कोटा 28.9 डिग्री सेल्सियस, उदयपुर 28 डिग्री सेल्सियस और सिरोही 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का कहना है कि अब साफ आसमान और तेज धूप के साथ प्रदेश में गर्मी धीरे-धीरे वापसी करेगी।

प्रदेश के प्रमुख शहरों में तापमान
अजमेर में अधिकतम 26.6 और न्यूनतम 16 डिग्री, जयपुर में 26 और 16.1, जबकि वनस्थली (टोंक) में अधिकतम 31.1 डिग्री दर्ज हुआ। जोधपुर 29.8, बीकानेर 28.5 और कोटा 28.9 डिग्री रहा। वहीं सिरोही में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे कम रहा। कुल मिलाकर प्रदेश में दिन के तापमान में हल्की गिरावट और रात में ठंडक का असर बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed