सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Assembly session Tikaram Jully raises questions about cow slaughter and MLA's conduct BJP responds

Rajasthan: सदन में घटनाक्रम पर बिफरे नेता प्रतिपक्ष, गौ हत्या और विधायक के आचरण पर उठाए सवाल; भाजपा ने दी सफाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 17 Feb 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार

Rajasthan Assembly Session: नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गौ हत्या मामलों, कथित भूमि हड़पने और आरोपियों को बचाने के आरोप लगाए। उन्होंने विधानसभा में भाजपा विधायक के व्यवहार पर आपत्ति जताई और स्पीकर से वीडियो देखकर कार्रवाई की मांग की।

Rajasthan Assembly session Tikaram Jully raises questions about cow slaughter and MLA's conduct BJP responds
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सदन में हुए घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे निंदनीय बताया। उन्होंने कहा कि गौ माता की जिस प्रकार हत्याएं हो रही हैं और उन पर सरकार जिस तरह की कार्रवाई कर रही है, वह सही नहीं है। उन्होंने जयपुर के एक मामले का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा गाय का सिर काटकर टांग दिया गया, लेकिन उसे गिरफ्तार करने के बजाय एक विधायक के हस्तक्षेप से छोड़ दिया गया।

Trending Videos

 
जूली ने कहा कि एक समय गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिलाने की बात की जाती थी, लेकिन अब उस विषय पर सरकार पीछे हटती नजर आ रही है। उनके अनुसार, जब सदन में यह सवाल लगा कि गाय को राज्य माता का दर्जा दिया जाएगा या नहीं, तो मंत्री ने जवाब टाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गौशाला भूमि और प्रशासनिक कार्रवाई पर आरोप
टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में गौ माता की हत्या की घटनाएं जारी हैं और सरकार ने इस पर आंखें बंद कर रखी हैं। उन्होंने कहा कि गौशालाओं की जमीन भू-माफिया द्वारा हड़पी जा रही है। उनके अनुसार 1100 बीघा जमीन एक दिन में रजिस्ट्री कर हड़प ली गई। उन्होंने आरोप लगाया कि गाय का सिर काटकर टांगने की घटना के बाद भाजपा बचाव में लगी है और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
 
उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों ने आरोपियों को छुड़ाने की बात कही है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। मंत्री पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने सख्त कदम उठाने की मांग की।
 
विधानसभा में आचरण को लेकर आपत्ति
नेता प्रतिपक्ष ने विधानसभा में हुए व्यवहार पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा विधायक उनकी ओर बढ़े और स्पीकर के टोकने के बाद भी नहीं रुके, वह आचरण उचित नहीं था। उन्होंने भाजपा विधायक की बॉडी लैंग्वेज को आक्रामक बताया।
 
जूली ने कहा कि इस संबंध में वे स्पीकर से बात कर रहे हैं और लिखित शिकायत भी देंगे। उन्होंने मांग की कि वीडियो रिकॉर्डिंग देखी जाए और जिस सदस्य ने अनुचित व्यवहार किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनके अनुसार कार्रवाई होने के बाद ही सदन की कार्यवाही आगे बढ़नी चाहिए।

पढ़ें- कांग्रेस के प्रदर्शन में बल प्रयोग: विधानसभा घेराव के दौरान चली वाटर कैनन, कई महिला कार्यकर्ता बेहोश और घायल
 
‘मुद्दों के अभाव में विपक्ष बना रहा अनावश्यक गतिरोध’
वहीं, विधानसभा में गाय के मुद्दे पर कांग्रेस के हंगामे को लेकर बीजेपी ने सदन के बाहर अपनी प्रतिक्रिया दी। सरकारी मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह एक स्थानीय घटना को बहाना बनाकर सदन में अनावश्यक गतिरोध पैदा कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर भाजपा और उसके विधायकों पर निराधार आरोप लगाने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ है।
 
गर्ग ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए, लेकिन कांग्रेस केवल राजनीतिक लाभ के लिए हंगामा कर रही है। उन्होंने विपक्ष को जनहित के मुद्दों पर रचनात्मक भूमिका निभाने की नसीहत दी।
 
क्या बोले विधायक बालमुकुंद आचार्य?
इधर, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने गौ संरक्षण के मुद्दे पर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि प्रदेश में गौ माता की रक्षा, संवर्धन और सेवा के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान में गौ माता को ‘राज्य माता’ का दर्जा देने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है और गौ तस्करी व अवैध वध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नेताओं ने स्पष्ट किया कि सरकार विकास और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण दोनों के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि विपक्ष बिना तथ्य के सदन की कार्यवाही बाधित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed