सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Braces for Intense Heatwave Ahead of Nautapa

Rajasthan Heatwave Alert: नौतपा से पहले ही तपने लगा राजस्थान; आज 19 जिलों में लू का अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Sourabh Bhatt Updated Sun, 24 May 2026 08:19 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में नौतपा शुरू होने से पहले ही भीषण गर्मी का असर बढ़ गया है। मौसम विभाग ने 19 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। जैसलमेर में तापमान 45.9 डिग्री पहुंचा। अगले 2 से 4 दिन तक लू और तेज गर्मी का असर जारी रहने की संभावना है।

Rajasthan Braces for Intense Heatwave Ahead of Nautapa
गर्म मौसम से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा डालकर जाती युवतियां - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

नौतपा शुरू होने से पहले ही राजस्थान भीषण गर्मी और लू की चपेट में आ गया है। पश्चिमी राजस्थान में तापमान लगातार 46 डिग्री के करीब पहुंच रहा है, जबकि मौसम विभाग ने आज 19 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2 से 4 दिन तक तेज गर्मी और लू का असर और बढ़ने की चेतावनी दी गई है।



शनिवार को जयपुर समेत कई जिलों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिली। जैसलमेर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फलोदी और बाड़मेर में भी लू का असर सबसे ज्यादा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक खतरा ज्यादा

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में यूवी इंडेक्स बेहद ऊंचा रहेगा। तेज धूप और पराबैंगनी विकिरण के कारण आंखों में जलन, त्वचा संबंधी समस्याएं और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। लोगों को दोपहर के समय सीधे धूप में निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह भी पढें- खुले सिलिंडर के साथ कमरे में बंद किया, बेरहमी से की पिटाई; अफसर पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान

बारिश और ओलों के बावजूद नहीं टूटी गर्मी

शनिवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, अलवर, टोंक और सवाई माधोपुर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई। बावजूद इसके तापमान में खास गिरावट नहीं आई और दिनभर उमस व गर्म हवाओं का असर बना रहा।

जयपुर में ऐसा रहा हाल

जयपुर में दिनभर तेज धूप और लू के बाद दोपहर में मौसम बदला। धूलभरी हवा चली और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन अधिकतम तापमान बढ़कर 42.6 डिग्री पहुंच गया।
उधर अजमेर, उदयपुर और जोधपुर में भी तेज गर्मी बनी रही, जबकि पश्चिमी जिलों में हालात ज्यादा गंभीर रहे।

मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने चेतावनी दी है कि पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में सीवियर हीटवेव का असर अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है। वहीं पूर्वी और उत्तरी जिलों में भी लू और “वार्म नाइट” की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed