Rajasthan: कलेक्टर टीना डाबी को पति प्रदीप गवांडे से होना पड़ेगा दूर! जानें गहलोत सरकार का यह आदेश
IAS Tina Dabi: राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस टीना डाबी को अपने पति आईएएस प्रदीप गवांडे से दूर रहना पड़ेगा। उनके पति 22 मई से 16 जून तक ट्रेनिंग पर लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी मसूरी जा रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान कैडर की चर्चित आईएएस टीना डाबी को अपने पति आईएएस प्रदीप गवांडे से दूर रहना पड़ेगा। उनके पति 22 मई से 16 जून तक ट्रेनिंग पर लाल बहादुर शास्त्री एकेडमी मसूरी जा रहे हैं। राज्य के कार्मिक विभाग ने मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी कर दिया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस शिवांगी स्वर्णकार, अविचल चतुर्वेदी, निकया गोहेन, प्रदीप गंवाडे, शुभम चौधरी, खुशाल यादव और पूजा मिड कॅरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम जाएंगे। बता दें, यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। जयपुर के होटल में दोनों ने सादे समारोह में शादी की थी।
उल्लेखनीय है कि मूलरूप से डॉक्टर प्रदीप गवांडे महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। एमबीबीएस करने के बाद आईएएस बने। साल 2013 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस गवांडे ने बूंदी में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर ट्रेनिंग की। ट्रेनिंग पीरियड में साल 2015 में रसायन उर्वरक मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेट्री और धौलपुर में एसडीएम के तौर पर काम किया। नवंबर 2016 से मई 2018 तक जोधपुर जिला परिषद के सीईओ, अप्रैल 2018 से फरवरी 2020 तक बीकानेर नगर परिषद के सीईओ रह चुके हैं। वह दो जुलाई 2020 से छह जनवरी 2021 तक चूरू कलेक्टर भी रहे। प्रदीप गवांडे की फिलहाल बीकानेर में पोस्टिंग हैं, जबकि टीना डाबी जैसलमेर की जिला कलेक्टर हैं।
पिछले साल की थी शादी...
बता दें, यूपीएससी टॉपर आईएएस टीना डाबी और प्रदीप गवांडे पिछले साल शादी के बंधन में बंधे थे। जयपुर के होटल में दोनों ने सादे समारोह में शादी की थी। दोनों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को साक्षी मानकर जीवनभर साथ रहने का वादा किया। खबरों के अनुसार, प्रदीप टीना से 13 साल बड़े हैं। टीना डाबी की ये दूसरी शादी थी। इससे पहले टीना ने आईएएस आमिर अतहर खान से शादी की थी। हालांकि, बाद में निजी कारणों से दोनों के बीच तलाक हो गया था।