Tina Dabi: IAS टीना डाबी बोलीं- शर्म आती है तो मेरे पास आएं, महिलाओं में खून और कैल्शियम की कमी, संकोच के...
राजस्थान में बाड़मेर जिले की जिलाधिकारी टीना डाबी अपने जिले में महिलाओं के लिए एक मिशन की शुरूआत की है, जिसे ‘मरु उड़ान‘ का नाम दिया गया है। इसके माध्यम से वह महिलाओं, युवतियों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से जागरूक कर रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलेक्टर टीना डाबी ने नवाचार से बाड़मेर में महिलाओं और युवतियां का दिल जीत लिया है। अब टीना डाबी अपने नए मिशन ‘मरु उड़ान‘ को लेकर महिलाओं की चहेती बन गई हैं। इसके तहत बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी ने टाउन हॉल में महिलाओं और युवतियों से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से कहा, अगर आप अपनी बीमारी के बारे में अपनी मम्मी-पापा से शेयर नहीं कर सकते, तो मेरे पास आ सकते हैं। मेरी टीम से मिल सकते हैं। हम सब आपके साथ हैं। महिलाओं ने जब यह बात टीना डाबी के मुंह से सुनी, तो वह सब टीना की मुरीद बन गईं। कार्यक्रम के बाद टीना डाबी के दोस्ताना व्यवहार से खुश महिलाएं और युवतियों में उनके साथ सेल्फी खींचने की होड़ मच गई। इस दौरान टीना डाबी भी बेहद खुश नजर आईं।
बाड़मेर में स्वच्छता अभियान के बाद उनका ‘मरु उड़ान‘ मिशन काफी चर्चा में है। इस मिशन का उद्देश्य महिलाओं को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूती प्रदान करना है। इसी को देखते हुए उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि महिला जितना ख्याल परिवार का रखती है, उतना ही खुद का भी रखना चाहिए, खान-पान पर ध्यान रखें, अगर परिवार को, मम्मी पापा को बताने में किसी बात को लेकर शर्म आती है, तो मेरे पास आ सकते हैं। मैं उनकी मदद करूंगी। मेरी टीम उनकी मदद करेगी।
1,538 महिलाओं की जांच हुई
टीना डाबी ने बताया, मरु उड़ान प्रोग्राम के तहत 12 से 28 नवंबर के बीच 12 ब्लॉक पर तीन हजार से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया। इनमें 1,538 महिलाओं की हेल्थ संबंधी विभिन्न जांचे गई। इन जांचों में महिलाओं में खून और कैल्शियम की कमी पाई गई। उन्होंने कहा कि महिलाएं शर्म के कारण मेंटल और फिजिकल हेल्थ के बारे में खुलकर नहीं बोल पाती है। इसको ध्यान में रखते हुए हमने छोटे-छोटे ग्रुप बनाकर संवाद करवाया।
दिसंबर-जनवरी में यह होंगे कार्यक्रम
मरु उड़ान अभियान का पहला फेज समाप्त हो चुका है। अब दिसंबर में स्तन कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत मुंबई से डॉक्टरों की स्पेशल टीम आएगी। इसके अलावा वित्तीय प्रबन्धन कार्यशाला, घरेलू उद्यम प्रोत्साहन सेमिनार, महिला आत्मरक्षा कार्यशाला, साइबर अपराध से बचाव, डिजीटल साक्षरता सेनिनार, ड्राइविंग कोर्स व ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 9वीं से 12 वर्ष तक की बालिकाओं के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक शक्ति के विकास के लिए संवाद कार्यक्रम नींव का आयोजन होंगे। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि उत्पादों से आय बढ़ाने एवं नवीन तकनीक की जानकारी के लिए विशेषज्ञ भ्रमण, सुपर फूड उत्पादन पर कार्यशाला, मिलट कुकीज प्रशिक्षण कार्यशाला और करियर काउंसिलिंग सहित कई प्रोग्राम होंगे।
टीना को बताया था ‘अनमोल‘
आईएएस टीना डाबी इन दिनों बाड़मेर में ‘मरु उड़ान‘ अभियान को लेकर एक्टिव हैं। इसके तहत कलेक्टर टीना डाबी बीते दिनों सीमावर्ती इलाकों में पहली बार पहुंचीं। इस दौरान टीना ने महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से कहा कि ‘आप सब गाय का दूध पियों, खुद को ध्यान रखों और हड्डियों को मजबूत रखें। महावारी के समय खास ध्यान रखना है। इस दौरान टीना डाबी ने महिलाओं से कहा कि आप मेरे लिए बहुत अनमोल हो। आज जब यहां से जाओ, तो मुझे यकीन होना चाहिए, कि डॉक्टरों से सलाह लेकर जाओगे। टीना के इस प्रेम को देखकर महिलाएं अभिभूत हो गई, तभी सामने खड़ी एक महिला ने कहा कि ‘आप भी हमारे लिए बहुत अनमोल हो,‘ तब कलेक्टर टीना भी मुस्कारने लगीं। महिलाओं ने कहा कि बाड़मेर में बहुत सारे कलेक्टर आए लेकिन हमारे बीच में पहली बार आप जैसी कलेक्टर आए हो।