{"_id":"6a6016b25ea42d9e6301e96f","slug":"rajasthan-monsoon-to-stay-active-till-july-25-heavy-rain-alert-issued-across-state-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Monsoon: राजस्थान में आज से बारिश का जोर बढ़ेगा, 25 जुलाई तक कई जिलों में अतिभारी बरसात का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Monsoon: राजस्थान में आज से बारिश का जोर बढ़ेगा, 25 जुलाई तक कई जिलों में अतिभारी बरसात का अलर्ट
Wed, 22 Jul 2026 06:32 AM IST
Sourabh Bhatt
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sourabh Bhatt
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:32 AM IST
सार
बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से राजस्थान में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का पूर्वानुमान जारी करते हुए कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
बंगाल की खाड़ी में बने मजबूत मौसम तंत्र और सक्रिय मानसून ट्रफ के प्रभाव से राजस्थान में आज (22 जुलाई) से बारिश की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होगी। पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान में भी मानसून की गतिविधियां लगातार बढ़ेंगी।
आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सलूंबर ओर प्रतापगढ़ में अतिभारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ मेघगर्जन और बिजली गिरने की आशंका है। इसके अलावा जयपुर, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, करौली, टोंक, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर सहित प्रदेश के अधिकांश जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
25 जुलाई तक जारी रहेगा बारिश का दौर
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 22 से 25 जुलाई के बीच पूर्वी राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, नागौर, पाली, जालोर, बालोतरा और आसपास के जिलों में भी अच्छी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
यह भी पढें- जयपुर के गढ़े खजानों की रहस्यमयी कहानियां: हवेलियों से जयगढ़ तक... कहीं मिली दौलत तो कहीं रहस्य बन गए तहखाने
नदियों और बांधों पर रहेगी नजर
हाड़ौती क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और मध्यप्रदेश से आ रहे पानी के कारण परवन, कालीसिंध सहित कई नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। जल संसाधन विभाग ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
गर्मी और उमस से मिलेगी राहत
बारिश के कारण प्रदेश के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में 4 से 9 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है। मौसम सुहावना रहेगा और उमस से भी राहत मिलेगी। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश खरीफ फसलों, विशेषकर सोयाबीन, मक्का, बाजरा और धान के लिए लाभदायक साबित होगी।