सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Major fraud exposed in RPSC senior teacher recruitment

Rajasthan: लाखों लेकर दूसरों की जगह दी परीक्षा, आरपीएससी वरिष्ठ अध्यापक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Feb 2026 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार

एसओजी ने आरपीएससी सेकंड ग्रेड परीक्षा 2022 में डमी कैंडिडेट गिरोह का भंडाफोड़ कर छह स्थानों पर दबिश दी। पांच इनामी आरोपी गिरफ्तार हुए, एक संदिग्ध हिरासत में है। कुल अब तक 26 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Rajasthan News Major fraud exposed in RPSC senior teacher recruitment
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की वरिष्ठ अध्यापक (द्वितीय श्रेणी) प्रतियोगी परीक्षा-2022 में डमी परीक्षार्थियों के जरिए चयन कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए अंडमान-निकोबार, कोलकाता, जयपुर, कोटा और जालौर सहित छह स्थानों पर एक साथ दबिश दी। कार्रवाई में 10-10 हजार रुपये के इनामी पांच डमी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक संदिग्ध एमबीबीएस छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन एमबीबीएस छात्र और दो राजकीय शिक्षक शामिल हैं।

Trending Videos

मामला राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) द्वितीय श्रेणी प्रतियोगी परीक्षा-2022 से जुड़ा है। 24 दिसंबर 2022 को सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान तथा विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी, लेकिन सामान्य ज्ञान का प्रश्नपत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर 29 जनवरी 2023 को पुनः आयोजित करनी पड़ी। इसी परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों द्वारा डमी कैंडिडेट बैठाकर चयन प्राप्त करने की शिकायत मिलने पर एसओजी में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि अभ्यर्थियों ने लाखों रुपये देकर मेडिकल छात्रों और शिक्षकों को अपने स्थान पर परीक्षा में बैठाया। एसओजी के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल फोटोग्राफ के आधार पर डमी परीक्षार्थियों की पहचान करना था। इसके लिए विशेष सॉफ्टवेयर के माध्यम से अभ्यर्थियों के फोटो और डाटा का मिलान किया गया तथा तकनीकी विश्लेषण और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए आरोपियों की लोकेशन ट्रेस की गई।


पढ़ें: बांदीकुई क्षेत्र में बदमाशों का कहर, चार जगह ताले तोड़ लाखों की चोरी; ग्रामीणों में आक्रोश

गिरफ्तार आरोपियों में महेश कुमार बिश्नोई (एमबीबीएस छात्र, जयपुर) ने तीन लाख रुपये लेकर उदयपुर में विज्ञान विषय की परीक्षा दी। महिपाल बिश्नोई (एमबीबीएस छात्र, कोटा) ने पांच लाख रुपये में कोटा केंद्र पर परीक्षा दी। सही राम (एमबीबीएस छात्र, पोर्ट ब्लेयर) ने तीन लाख रुपये लेकर उदयपुर में परीक्षा दी। वहीं हनुमाना राम और निवास कुराडा, दोनों राजकीय शिक्षक, ने पांच-पांच लाख रुपये लेकर सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान विषय की परीक्षा दी। एक अन्य संदिग्ध एमबीबीएस छात्र प्रिंस को कोलकाता से हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ मूल अभ्यर्थी फिलहाल फरार बताए गए हैं।

एसओजी के अनुसार अब तक इस मामले में 12 मूल अभ्यर्थी, 9 डमी परीक्षार्थी और 5 मध्यस्थ सहित कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार सभी डमी परीक्षार्थियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच एजेंसी आरोपियों की शैक्षणिक डिग्री, वर्तमान नियुक्ति और पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed