सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Man Arrested on Suspicion of Links with Pakistan, Security Agencies Interrogating

Rajasthan News: सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से संपर्क के शक में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, चल रही है पूछत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 25 May 2025 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

पाकिस्तान के साथ संदिग्ध संपर्क के आरोप में एक युवक को भरतपुर के डीग से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि संदिग्ध पाकिस्तान में किसी के साथ लगातार संपर्क में था।

Rajasthan News: Man Arrested on Suspicion of Links with Pakistan, Security Agencies Interrogating
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। सुरक्षा एजेंसियों ने पाकिस्तान से संदिग्ध संपर्क के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि गंगौरा गांव निवासी 32 वर्षीय कासिम पुत्र महमूदा नक्कस को इंटेलिजेंस ब्यूरो और सीआईडी की संयुक्त टीम ने हिरासत में लिया है और पूछताछ के लिए जयपुर ले गई है।

Trending Videos


सूत्रों के अनुसार सुरक्षा एजेंसियों को कासिम के मोबाइल से अहम जानकारियां मिली हैं। कासिम कथित रूप से पाकिस्तान में किसी के लगातार संपर्क में था और उसने एक बार वीजा लेकर पाकिस्तान की यात्रा भी की थी। इसके चलते एजेंसियों को उस पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Baran: डॉक्टर की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूटा, पुलिस कार्रवाई में ढिलाई का आरोप, CBI जांच की मांग

आईबी और सीआईडी द्वारा की गई जांच में सामने आया कि कासिम ने कई बार पाकिस्तान में फोन कॉल किए थे। मोबाइल ट्रेसिंग के बाद एजेंसियों ने पहाड़ी थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार शाम गंगौरा गांव में कासिम के घर पर दबिश दी और उसे हिरासत में लिया। पहले उसे पहाड़ी थाने ले जाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर टीम जयपुर ले गई।

प्रारंभिक पूछताछ में कासिम ने बताया कि पाकिस्तान में उसके कुछ रिश्तेदार हैं, जिनसे वह बातचीत करता था। हालांकि एजेंसियों का कहना है कि पूछताछ पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

कासिम ताबीज बनाने और बेचने का काम करता है और उसी से अपने परिवार का गुजर-बसर करता है। उसके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं। बड़ा भाई हसीन खान मजदूरी करता है, आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर बताई जा रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां कासिम से पूछताछ कर रही हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed