सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   300 fall sick from contaminated water in Sushilpura

Jaipur: ये पानी आप भी पीकर देखिए विधायक जी! दूषित पानी पीने से 300 लोग बीमार, पीएचईडी विभाग ने बताया पानी साफ

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Jaipur News: जयपुर के सुशीलपुरा वार्ड-45 में दूषित पानी पीने से 300 से अधिक लोग बीमार पड़ गए  हैं। इसे लेकर क्षेत्रवासियों ने विधायक को गंदा पानी दिखाकर कड़ा विरोध जताया। हालांकि, भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने लापरवाही का जिम्मेदार कांग्रेस को ठहराया है।

300 fall sick from contaminated water in Sushilpura
भाजपा विधायक गोपाल शर्मा ने दूषित पानी के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र के पास स्थित सुशीलपुरा वार्ड-45 में दूषित पानी की समस्या ने हड़कंप मचा दिया है। पिछले एक सप्ताह में कॉलोनी के लोग सीवरेज मिला बदबूदार पानी पीने से बीमार हुए हैं, जिससे उल्टी-दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी बीमारियों के मामले तेजी से सामने आए।

Trending Videos


लोगों को मिल रहा बदबूदार पानी
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नलों में आने वाला पानी गंदा और कीचड़ जैसा है, जिसकी बदबू इतनी तेज है कि आरओ सिस्टम से फिल्टर करने के बाद भी पानी पीने योग्य नहीं रह जाता। संतोष देवी सहित कई लोगों ने बताया कि उनके परिवार के सदस्य बीमार हैं और हालात दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 लोगों ने उल्टी-दस्त की दवाइयां लीं
क्षेत्र के मेडिकल शॉप संचालक राजेश सिंगोदिया के अनुसार, पिछले एक सप्ताह में करीब 300 लोग उल्टी-दस्त और संबंधित बीमारियों की दवाइयां लेने पहुंचे हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन केवल ओआरएस लेने की सलाह देकर लौट गई, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है।

लोगों का आरोप है कि हाल ही में सड़क निर्माण कार्य के दौरान सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सीवरेज का पानी पीने की पाइपलाइन में मिल गया। इसके बावजूद संबंधित विभागों ने समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया। हालांकि, पीएचईडी की ओर से करवाई गई लैब जांच में पानी को साफ बताया गया है, जिससे लोगों में और आक्रोश बढ़ गया है। जब क्षेत्रीय विधायक गोपाल शर्मा मौके पर पहुंचे, तो लोगों ने उन्हें गंदा पानी दिखाकर विरोध जताया।




विधायक ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
इस पूरे मामले पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि यह समस्या कांग्रेस सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि पाइपलाइन को निर्धारित गहराई पर नहीं बिछाया गया, जिससे निर्माण कार्य के दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक ने यह भी दावा किया कि अब समस्या का समाधान कर दिया गया है और स्थिति सामान्य है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed