फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Praveen Gupta and Bhaskar Sawant became ACS, 28 IAS including Tina Dabi got promotion

Rajasthan News : प्रवीण गुप्ता और भास्कर सावंत बने एसीएस, टीना डाबी समेत 28 आईएएस को मिला प्रमोशन का तोहफा

Wed, 01 Jan 2025 12:48 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 01 Jan 2025 12:48 PM IST
सार

राजस्थान में नए साल की पूर्व संध्या पर ऑल इंडिया सर्विसेज के अफसरों के प्रमोशन कर दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के प्रमोशन के आदेश जारी किए हैं। जिनमें सगी बहनों बाड़मेर कलेक्टर टीना डाबी और राजस्थान कैडर की आईएएस रिया डाबी को भी एक साथ पदोन्नति मिली है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Praveen Gupta and Bhaskar Sawant became ACS, 28 IAS including Tina Dabi got promotion
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय वन सेवा (IFS) का प्रमोशन किया गया है। प्रमोशन की यह लिस्ट साल 2024 के आखिरी दिन जारी हुई। आईएएस प्रमोशन की लिस्ट में 8 अफसरों के पदनाम भी बदले गए हैं। इसमें प्रमुख सचिव प्रवीण गुप्ता व भास्कर आत्माराम सावंत अब अबोव सुपर टाइम स्केल से मुख्य सचिव वेतन शृंखला में पदोन्नत होकर एसीएस बन गए हैं। वहीं मंजू राजपाल तथा देवाशीष पृष्टी अबोव सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत हो गए हैं। इनके अलावा कुमार पाल गौतम तथा विश्राम मीणा को सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत किए गए हैं। रुक्मणी रियार, ओमप्रकाश कसेरा, सिद्धार्थ सिहाग, हिमांशु गुप्ता, नमित मेहता, टीकमचंद बोहरा, हरजीलाल अटल को सिलेक्शन स्केल में पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


वहीं टीना डाबी, अतहर अल शफी खान, जसमीत सिंह संधू, अमित यादव,  प्रताप सिंह, डॉ. मंजू, रविंद्र गोस्वामी, रोहिताश्व सिंह तोमर,अर्तिका शुक्ला को वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नति दी गई है। सरकार ने टीना डाबी को कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन शृंखला में पदोन्नत किया है, जबकि रिया डाबी को कनिष्ठ वेतन शृंखला से वरिष्ठ वेतन शृंखला में पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही प्रवीण गुप्ता, भास्कर आत्माराम सांवत, मंजू राजपाल, देबाशीष पृष्टि, कुमार पाल गौतम, विश्राम मीणा, सिद्धार्थ सिहाग, टीकमचंद्र बोहरा जिस विभाग में जिस पद पर थे, उसी विभाग में अब एक पोस्ट ऊपर की जिम्मेदारी संभालेंगे। सिद्धार्थ सिहाग इस समय मुख्यमंत्री के संयुक्त संचिव थे। अब इन्हें विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed