{"_id":"699d3b794e51abceb009c7a3","slug":"rajasthan-news-schools-to-observe-maharana-pratap-coronation-day-on-feb-28-education-dept-issues-orders-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 28 फरवरी स्कूलों में मनाएंगे महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 28 फरवरी स्कूलों में मनाएंगे महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस, शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:17 AM IST
विज्ञापन
सार
प्रदेश के विद्यालयों में 28 फरवरी को महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस मनाया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए सभी स्कूलों को प्रेरक और सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए कहा है।
28 फरवरी स्कूलों में मनेगा महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का राज्यारोहण दिवस 28 फरवरी को प्रदेश के सभी विद्यालयों में मनाया जाएगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
Trending Videos
शिविरा पंचांग में 28 फरवरी 2026 को महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाने का पूर्व से ही उल्लेख है, ताकि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का अवसर मिल सके। इसी क्रम में शिक्षा निदेशालय ने सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जारी निर्देशों के अनुसार कक्षा 5, 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं को प्रभावित किए बिना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 28 फरवरी को प्रार्थना सभा में महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग, देशभक्ति गीत तथा अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में एसीबी की कार्रवाई, 25 हजार रुपए लेते BCMHO गिरफ्तार
विद्यालय स्तर पर महाराणा प्रताप के जीवन पर आधारित निबंध, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में कक्षा 3, 4, 6, 7, 9 और 11 के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। आयोजन इस प्रकार किया जाएगा कि बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों पर कोई प्रभाव न पड़े।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले के दौरान स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने सांसद सीपी जोशी के नेतृत्व में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर से विद्यालयों में महाराणा प्रताप राज्यारोहण दिवस मनाने की मांग की थी। मंत्री ने इस मांग से सहमति जताते हुए इसकी घोषणा की थी, जिसके बाद अब विभागीय आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन