सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather Update: Intense Heat Likely This Holi, Mercury May Rise by 3°C in Next 48 Hours

Rajasthan Weather Update: इस बार होली पर प्रचंड गर्मी, अगले 48 घंटे में 3 डिग्री तक चढ़ेगा पारा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 24 Feb 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

सर्दी की विदाई के साथ ही प्रदेश में गर्मी ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान और अधिक बढ़ सकता है। पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश से मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिला। 

Rajasthan Weather Update: Intense Heat Likely This Holi, Mercury May Rise by 3°C in Next 48 Hours
राजस्थान में तापमान बढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी का असर तेज होने लगा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। होली तक कुछ शहरों में पारा 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।
Trending Videos


सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के 20 से अधिक शहरों में पारा 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। जयपुर, बीकानेर और बाड़मेर में रात के तापमान में भी गिरावट कम हो गई है, जहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हल्की बारिश से बदला मौसम
पिछले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में मौसम में आंशिक बदलाव देखने को मिला। जयपुर और टोंक के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर, सीकर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ और झालावाड़ में हल्के बादल छाए रहे। वहीं पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली।

जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं कोटा में 30.9, अजमेर में 30.6, पिलानी और नागौर में 30.7, बारां में 30.3 तथा निवाई में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: Kota: मंत्री मदन दिलावर बोले- गाय का दूध पीने वाले बच्चे बुद्धिमान होते हैं, जबकि भैंस का दूध आलसी बनाता है

बीते 24 घंटों में प्रदेश का तापमान
23 फरवरी को जारी आंकड़ों के अनुसार बाड़मेर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। चित्तौड़गढ़ में 33.2, जैसलमेर में 33.4, बीकानेर में 33 और जोधपुर में 32.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। उदयपुर में 31.6, भीलवाड़ा में 31.5, चूरू में 31.6, गंगानगर में 31.9, फतेहपुर और पाली में 31-31 डिग्री दर्ज किया गया।

कोटा में अधिकतम तापमान 30.9, पिलानी और नागौर में 30.7, अजमेर में 30.6, निवाई क्षेत्र सहित बारां में 30.3 डिग्री रहा। जयपुर में 29.7, दौसा में 29.9, झुंझुनूं में 29.5 और करौली में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। अलवर में 29 और सीकर में 28 डिग्री रहा, जबकि सिरोही में अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो जयपुर में 19.2 डिग्री के साथ रातें अपेक्षाकृत गर्म रहीं। बाड़मेर में 17.8, बीकानेर में 17.4, जैसलमेर में 16.8, कोटा में 16.2, सीकर में 16, अजमेर में 16.4 और चित्तौड़गढ़ में 15.6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। अन्य शहरों में न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे प्रदेश में गर्मी का असर और तेज हो सकता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed