सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Oran issue in Marwar echoed Assembly BJP played this trick to break politics of MLA Ravindra Bhati

Rajasthan: मारवाड़ में ओरण का मुद्दा फिर सदन में गूंजा, MLA भाटी की सियासत के तोड़ के लिए BJP ने चला ये दांव

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में ओरण भूमि आवंटन को लेकर मारवाड़ की राजनीति गर्मा गई है। निर्दलीय विधायक भाटी और ग्रामीण ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, जिससे विधानसभा का माहौल गरमा गया है।

Rajasthan Oran issue in Marwar echoed Assembly BJP played this trick to break politics of MLA Ravindra Bhati
विधायक रविंद्र सिंह भाटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में पिछले कई महीने से ओरण भूमि आवंटन को लेकर मारवाड़ की सियासत गरमाई हुई है। बीजेपी को घेरने के लिए विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ओरण बचाओ का स्लोगन लिखी टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे। वहीं, बुधवार को बीजेपी ने कांग्रेस और इनके समर्थित निर्दलीय विधायकों पर ओरण की जमीन खुर्द-बुर्द करने के आरोप विधानसभा में लगा दिए। बीजेपी विधायक केसाराम चौधरी ने सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस समर्थित पूर्व निर्दलीय विधायक पर करीब 240 बीघा ओरण की जमीन को खुर्द-बुर्द करने के आरोप लगाए।

Trending Videos


बता दें कि मारवाड़ के लिए यह मुद्दा नया नहीं है। ओरण के नाम पर आंदोलन पहले भी होते रहे हैं। लेकिन इससे लोगों के सेंटिमेंट्स जुड़े हुए हैं। ऐसे में हाल में निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी का ओरण आंदोलन बीजेपी सरकार के लिए बड़ा मुद्दा बन गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ऐसा मुद्दा है, जिसकी प्रशासनिक काट संभव नहीं है। इसलिए बीजेपी ने इसका सियासी तोड़ ढूंढा है। विधानसभा में बुधवार को मारवाड़ जंक्शन के बीजेपी विधायक केसाराम चौधरी ने ओरण भूमि से जुड़ा सवाल किया। इस पर कांग्रेस घिरती नजर आई। सवाल के जवाब में राजस्व मंत्री ने ओरण भूमि को खातेदारी में दर्ज करने वालों के नाम सदन में लिए, जिनमें कांग्रेस को समर्थन देने वाले पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोझावर और उनकी पत्नी के नाम भी शामिल थे। बीजेपी ने आरोप लगाने में देरी नहीं की कि कांग्रेस के लोग ओरण भूमि को खा गए।

जैसलमेर में अदाणी के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने के लिए आंदोलन
जैसलमेर में बईया गांव में ओरण जमीन पर सोलर कंपनी का काम शुरू होना है। यह कंपनी अदाणी समूह की है। इसलिए कांग्रेस इसे मुद्दा बना रही है। निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी इस मामले में आंदोलन चलाए हुए हैं। इसे ग्रामीण ओरण की जमीन बताते हुए वहां काम शुरू नहीं होने की बात कर रहे रहे हैं। साथ ही ओरण को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के बाद ही सरकार की ओर से उन्हें अलॉट किए गए स्थान पर काम शुरू करने की मांग पर अड़े हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जो जमीन अलॉट हुई, उसमें से ओरण भूमि या गोचर भूमि को अलग कर कंपनी को अपना प्लांट शुरू करवाना चाहिए।

आखिर ये ओरण क्या है
दरअसल, ओरण शब्द का मतलब वन या वन भूमि से है। गांवों में ऐसी जमीन जहां पर न खेती होती और न ही यहां पेड़ों की कटाई होती है। यहीं पर पशु-पक्षी बिना किसी परेशानी के विचरण करते हैं। इसे ओण, ओवण और ओरांस भी कहा जाता है। राजस्थान में समय-समय पर ओरण बचाओ आंदोलन होते रहे हैं। कुछ जगहों पर इसे गोचर भी कहा जाता है।

बता दें कि पूर्व में भी जैसलमेर जिले में ओरण भूमि निजी कंपनियों को देने के विरोध में आंदोलन चलाए गए। साल 2020-21 के दौरान जैसलमेर की 55 किमी लंबी ओरण भूमि को बचाने के लिए ओरण परिक्रमा के नाम से आंदोलन शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed