फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Poonia Gets Punjab Charge Within 24 Hours of Becoming National General Secretary, BJP Reposes Trust

Rajasthan News: राष्ट्रीय महामंत्री बनने के 24 घंटे में पूनिया को मिली पंजाब की कमान, पार्टी ने जताया भरोसा

Tue, 18 Aug 2026 01:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 18 Aug 2026 01:22 PM IST
सार

भाजपा ने सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। हरियाणा और दिल्ली चुनाव में संगठनात्मक भूमिका के बाद अब पार्टी ने उन्हें पंजाब में उतारा है। 2027 के चुनाव को देखते हुए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan: Poonia Gets Punjab Charge Within 24 Hours of Becoming National General Secretary, BJP Reposes Trust
पंजाब के नए प्रभारी बने सतीश पूनिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी है। हरियाणा और दिल्ली चुनाव में संगठनात्मक भूमिका के बाद पार्टी ने अब उन्हें पंजाब में उतारा है। किसान आंदोलन की पृष्ठभूमि और 2027 के चुनाव को देखते हुए यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशों पर राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी व राज्यसभा सांसद तरुण चुग ने यह आधिकारिक सूची जारी की। सतीश पूनिया को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने के ठीक 24 घंटे के भीतर यह दूसरी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी आदेश के तहत पार्टी नेतृत्व ने तीन राज्यों के प्रभारियों का एलान किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को और गुजरात का प्रदेश प्रभारी तरुण चुग को बनाया गया है। अन्य राज्यों में वर्तमान व्यवस्था अभी यथावत जारी रहेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'राजनीति में संयम जरूरी, निराशा कभी स्थायी नहीं होती': नई जिम्मेदारी पर बोले पूनिया; किसे बताया टर्निंग पॉइंट?
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. पूनिया की नियुक्ति के पीछे हरियाणा विधानसभा चुनाव में उनकी रणनीतिक सफलता को प्रमुख कारण माना जा रहा है। वर्ष 2024 के हरियाणा चुनाव में कड़े माहौल के बावजूद भाजपा ने 48 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार अपनी सरकार बनाई थी। इससे पहले पूनिया जुलाई 2019 से लगभग चार साल तक राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव में नजफगढ़ जिले की पांच सीटों पर उनके कुशल चुनावी प्रबंधन से पार्टी ने सभी पांचों सीटों पर जीत हासिल की थी।

सीमावर्ती राज्य पंजाब में राजनीतिक चुनौतियों, किसान आंदोलन के असर और संगठन पुनर्गठन को देखते हुए सतीश पूनिया की यह नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। किसान पृष्ठभूमि और जाट समुदाय से आने के कारण उनका अनुभव पंजाब में भाजपा को बूथ स्तर तक मजबूत करने में काम आएगा। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को पंजाब के ग्रामीण इलाकों में पैठ बढ़ाने के साथ-साथ अन्य दलों के बीच बदलते समीकरणों को भी साधना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed