सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Tops in Toll Tax Payments: ₹29,700 Crore Collected in 5 Years Amid Poor Road Conditions

देश में सबसे ज्यादा टोल दे रहा है राजस्थान,  5 वर्षों में 29,700 करोड़ टैक्स चुकाया

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Sat, 31 Jan 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान पिछले 5 वर्षों में सबसे ज्यादा टोल टैक्स देने वाला राज्य रहा है, जहाँ 29,700 करोड़ रुपए टोल के रूप में एकत्रित हुए। राज्य में 174 टोल प्लाजा हैं और नेशनल हाईवे की 8,731 किमी सड़कें टोल के दायरे में आती हैं। हालांकि सड़कों की हालत खराब है और दुर्घटनाओं में मदद देर से मिलती है। सरकार ने MLFF (मल्टी-लेन फ्री फ्लो) टोल सिस्टम लागू करने का फैसला किया है, जिसमें FASTag और कैमरा तकनीक से शुल्क बिना रुके काटा जाएगा।

Rajasthan Tops in Toll Tax Payments: ₹29,700 Crore Collected in 5 Years Amid Poor Road Conditions
टोल प्लाजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

अगर आप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर के दौरान खराब सड़क को कोस रहे हैं तो यह जानकारी आपको और भी परेशान कर सकती है कि राजस्थान देश में सबसे ज्यादा टोल टेक्स देने वाला राज्य है। बीते 5 वर्षों में राजस्थान राजस्थान के लोगों ने टोल टैक्स के रूप में टोल कंपनियों को 29,700 करोड़ रुपए चुकाए हैं। यह जानकारी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने लोकसभा में राजस्थान के सांसद बृजेंद्र ओला के  सवाल के जवाब में दी है। ओला राजस्थान की झुंझुनू सीट से कांग्रेस के सांसद हैं। 

Trending Videos


ओला ने अपने तारांकित सवाल में केंद्र सरकार से पूछा था कि -
- राजस्थान में कितने टोल प्लाजा ऐसे हैं, जिनपर अवधि पूरी होने के बाद/कन्सेशन के साथ टोल वसूला जा रहा है?
- कितने टोल प्लाजा ऐसे हैं, जिनपर बुनियादी सुविधाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था है?
-  जिन टोल प्लाजा की अवधि समाप्त हो गई है, उन्हें कब तक बंद कर जनता को राहत दी जाएगी?

सड़क परिवहन मंत्रालय ने ये दिया जवाब
इसके जवाब में मंत्रालय ने बताया कि राजस्थान में कुल नेशनल हाइवेज में से 8731 किलोमीटर की सड़कें टोल के दायरे में आती हैं। जबकि पूरे देश में 55904 किमी सड़कें टोल टेक्स की श्रेणी में आती हैं। यानी राजस्थान से गुजरने वाले नेशनल हाईवेज में जितनी सड़कों पर लोगों को टोल देना पड़ रहा है उनका देश की कुल टोल सड़कों में औसत प्रतिशत लगभग 15 है। राजस्थान में कुल 174 टोल प्लाजा हैं जबकि पूरे देश में यह संख्या 1,144 है। राजस्थान में एक टोल से दूसरे टोल की औसत दूरी 50.18 किमी है जबकि देश में यह औसत दूरी 48.47 किमी है। मंत्रालय ने बताया कि टोल प्लाजा लगाने के लिए भूमि उपलब्धता, वन भूमि, ट्रैफिक का न्यूनतम डायवर्जन, शहरी सीमा, रोड सेफ्टी और रोड की ज्योमेट्री को ध्यान में रखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की ओर से दिए गए जवाब में यह भी बताया गया है कि सरकार ने एक नई प्रणाली शुरू करने का फैसला किया है, जिसे मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) टोल कहा जाता है। इसके तहत टोल प्लाजा पर गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं होगी। इस प्रणाली में कैमरा और RFID टैग (FASTag) जैसी तकनीकें इस्तेमाल की जाएंगी। इससे टोल का पैसा अपने आप गाड़ी से काट लिया जाएगा, और ड्राइवर को टोल पर रुकना, धीमा होना या लाइन में खड़ा होना नहीं पड़ेगा।

ओला ने कहा कि  राजस्थान देश में सबसे ज्यादा टोल टैक्स दे रहा है। पिछले 5 साल में करीब 29,700 करोड़ का टोल टैक्स इकट्ठा हुआ है लेकिन टोल सड़कों की हालत खस्ता और दयनीय है। अनुमान है कि जयपुर-दिल्ली और अजमेर तक के NH-48 से सबसे ज्यादा टोल मिला है। खुद नितिन गडकरी ने 8 साल पहले इस हाईवे का निरीक्षण किया था। उन्होंने वादा किया था कि सालभर में ये हाईवे पूरी तरह से तैयार हो जाएगा लेकिन उसका काम अबतक पूरा नहीं हुआ। सड़कों के कई हिस्से टूटे हुए हैं, साइड लेन अधूरी हैं। ओला ने बताया  मेरे संसदीय क्षेत्र में फतेहपुर में 52 एनएच पर पिछले दिनों 7 लोगों की मौत सड़क हादसे में हो गई लेकिन उन्हें 2 घंटे तक एंब्यूलेंस नहीं मिली। 

राज्य/State 2020-21 2021-22 2022-23 2023-24 2024-25 2025-26 (Apr-Dec)
आंध्र प्रदेश 1979.08 2434.42 3273.86 3502.27 3718.55 3273.459
तेलांगाना 1052.46 1380.04 1826.27 2097.57 2310.87 1728.982
बिहार 1247.63 1271.55 1566.07 1720.81 2036.94 1587.944
गुजरात 2720.81 3642.40 4518.96 4851.04 5450.20 4626.054
हरियाणा 768.60 485.62 1518.72 2072.34 1956.38 3008.396
पंजाब 282.15 293.47 1188.16 1491.94 1574.03 1277.87
जम्मू और कश्मीर 108.75 194.81 409.96 436.86 507.56 379.683
हिमाचल प्रदेश 5.80 37.11 55.64 113.97 171.00 70.914
झारखंड 304.69 422.19 607.32 818.21 894.55 834.617
कर्नाटक 1866.39 2351.26 3167.79 4086.18 4320.27 3504.928
महाराष्ट्र 2590.85 3386.20 4660.21 5352.53 6170.39 5124.267
मध्यप्रदेश  2178.19 2472.96 3184.62 3585.43 4188.15 3173.658
उड़ीसा 619.14 685.64 1274.49 1745.10 1856.10 1530.208
राजस्थान 3330.39 3940.03 5053.58 5697.04 6289.22 5386.168
तमिलनाडू 2332.79 2695.78 3817.49 4221.50 4459.41 3498.643
उत्तर प्रदेश 3086.87 3268.35 4811.24 5774.42 6573.82 6565.679
उत्तराखंड 102.08 324.23 458.27 533.61 581.73 277.652
पश्चिमी बंगाल 1744.89 2031.03 2618.71 2795.29 3042.86 2389.508
केरल 180.59 215.66 460.71 562.71 579.22 398.185
आसाम 146.66 299.48 465.90 488.49 547.56 469.25
मेघालय 62.91 88.47 93.61 95.82 83.75 62.596
छत्तीसगढ़ 384.46 481.89 865.75 1099.74 1146.85 932.287
दिल्ली 782.49 1167.91 1786.08 2558.26 3016.73 68.619
गोवा 0.00 0.00 0.00 0.00 0.00 0.00
Total 27926.67 33928.66 48032.40 55882.12 61408.15 50195.02

(सभी आंकड़े करोड़ रुपये में हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed