सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Vasundhara Raje emerges as top contender for BJP National President after JP Nadda

Rajasthan: क्या वसुंधरा राजे को मिल सकती है पार्टी की कमान? सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू; जानें क्यों

Ashish Kulshrestha आशीष कुलश्रेष्ठ
Updated Fri, 27 Sep 2024 01:33 PM IST
सार

Rajasthan: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून में समाप्त हो गया है। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के आधार पर उनका हटना तय है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के अध्यक्ष बनने की अटकलें तेज हो गई हैं।    

विज्ञापन
Rajasthan Vasundhara Raje emerges as top contender for BJP National President after JP Nadda
वसुंधरा राजे सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन बनेगा? इस सवाल का जवाब लंबे समय से रहस्य बना हुआ है। वजह भी वाजिब है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ाया गया था। केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी तो नड्डा केंद्रीय मंत्री बन गए। इसके बाद तो अटकलें तेज हो गई कि उनकी जगह जल्द ही किसी नेता को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस से लेकर तमाम नाम चर्चा में आए भी। पिछले दिनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अलवर आए तो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे उनके साथ बनी रहीं। इसके बाद राजस्थान में यह भी अटकलें लग रही हैं कि वसुंधरा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है। 

Trending Videos


अलवर में मोहन भागवत और वसुंधरा की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में दावा किया जा रहा है कि वसुंधरा पार्टी की पहली महिला अध्यक्ष बनाई जा सकती हैं। दरअसल, पिछले साल विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलने के बाद भी उम्मीदों के विपरीत जाकर वसुंधरा के बजाय भाजपा ने भजनलाल शर्मा को मुख्यमंत्री बनाया। यह माना गया कि वसुंधरा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। मध्य प्रदेश में भी शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्री बनने की संभावनाओं को दरकिनार कर पार्टी ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया। इसके बाद शिवराज तो केंद्र में आ गए। केंद्रीय कृषि मंत्री भी बनाए गए। वसुंधऱा का अब तक पुनर्वास नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या पहली महिला अध्यक्ष बनेंगी वसुंधरा?
यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा का गठन 1980 में हुआ। तब से अब तक अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह और अमित शाह से लेकर नड्डा तक 11 नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की भूमिका निभाई है। अब तक पार्टी की बागडोर एक बार भी किसी महिला के हाथ में नहीं रही है। इस वजह से अटकलें लग रही हैं कि संभव है कि पार्टी पहली बार किसी महिला को राष्ट्रीय नेतृत्व सौंपे।

यह भी हैं दावेदार
अमित शाह के केंद्रीय गृह मंत्री बनने के बाद जेपी नड्डा को 2020 में भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। वह अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उनका कार्यकाल जून 2024 तक के लिए बढ़ाया गया था। इसके बाद राज्यों के चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के बाद झारखंड और महाराष्ट्र में भी चुनाव होने हैं। संभव है कि जल्द ही किसी और को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी जाए। जो नाम आगे चल रहे हैं उनमें शिवराज सिंह चौहान, देवेंद्र फडणवीस, विनोद तावड़े समेत कुछ अन्य नेता शामिल हैं। 

क्या कहता है पार्टी का संविधान
भारतीय जनता पार्टी के संविधान के मुताबिक अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। कोई भी व्यक्ति तीन-तीन साल के दो कार्यकाल तक पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष रह सकता है। इसके अलावा कम से कम 50 प्रतिशत राज्यों में संगठन का चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकता है। इस समय राज्यों में भी संगठन चुनाव होने हैं। ऐसे में संभव है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनावों के बाद ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का फैसला हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed