Rajasthan Weather: तेजी से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे, जानिए ठंड को लेकर क्या कह रहे जानकार
राजस्थान में अब सर्दी का असर तेजी से बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटों में सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। यहां फतेहपुर न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री पहुंच चुका है।
विस्तार
राजस्थान में मौसम करवट ले रह है। कई इलाकों में पारा 15 डिग्री के नीचे आ चुका है। सीकर, फतेहपुर, सिरोही में न्यूनतम पारा तेजी से लुढ़का है। सीकर सबसे ठंडा इलाका रहा। सीकर जिलें में पारा 13.3 और सीकर के फतेहपुर में 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, पश्चिमी राजस्थान के सिरोही में भी न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री रहा। माउंट आबू की बात करें तो यहां भी न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 5.5 प्रतिशत अधिक है।
राजस्थान में बीते 24 घंटों में मौसम का हाल
अजमेर में अधिकतम तापमान 34.6 और न्यूनतम 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा। भीलवाड़ा में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 16.9 डिग्री रहा। अलवर में अधिकतम तामपान 33 और न्यूनतम 15.8 डिग्री रहा। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.9 और न्यूतनम 21.8 डिग्री रहा।
इस बार पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस बार सर्दियां भी कड़ाके की पड़ सकती हैं। राजस्थान का मौसम चक्र बीते एक साल में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और बारिश वाला रहा है। इसलिए अनुमान है कि इस बार सर्दी भी बहुत ज्यादा रहने वाली है। सर्दी कई सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इसका असर अभी से दिखाना शुरू हो चुका है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही प्रदेश के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के नीचे जा चुका है।
जिन जिलों में उन चुनाव वहां तापमान की स्थिति
- झुंझुनू में अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री रहा वहीं न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया।
- दौसा में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री व न्यूनतम 15.1 डिग्री दर्ज किया गया।
- नागौर(खींवसर) में अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- डूंगरपुर(चौरासी)- अधिकतम तापमान 34.9 व न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस।
- उदयपुर(सलूंबर)-अधिकतम तापमान 32.4 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस।
- टोंक(देवली-उनियारा)- अधिकतम 34.8 व न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस।
- अलवर(रामगढ़)- अधिकतम तापमान 32.9 व न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.