सब्सक्राइब करें

Rajasthan Weather Today: रात भर से बारिश जारी, जयपुर पानी-पानी, 11 जिलों में अलर्ट, देखें तस्वीरें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 01 Aug 2024 03:42 PM IST
सार

राजस्थान में मानसून की जोरदार वापसी हुई है। इससे राजधानी जयपुर में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह तक जारी रही। सुबह साढ़े पांच बजे तक यहां चार इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Heavy rain alert in six districts of Rajasthan rain continues in Jaipur overnight
राजस्थान के कई संभागों में आज तेज बारिश का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान में मानसून ने फिर से पलटी मारी है। बीते एक सप्ताह से मानसून की रफ्तार मंद पड़ी थी। लेकिन अब यह फिर से सक्रीय हो गया है। राजधानी जयपुर में सीजन की सबसे ज्यादा बरसात हुई है। बुधवार देर रात से जारी बारिश गुरुवार सुबह तक लगातार होती रही। मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े पांच बजे तक ही जयपुर में 133 एमएम यानी चार इंच बारिश रिकॉर्ड हो चुकी।

Trending Videos
Rajasthan Weather Today: Heavy rain alert in six districts of Rajasthan rain continues in Jaipur overnight
सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर और भरतपुर संभागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। बीते 24 घंटों में करौली जिलें में सबसे ज्यादा 80 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Heavy rain alert in six districts of Rajasthan rain continues in Jaipur overnight
लापरवाही में चली जाती कार चालक की जान। - फोटो : अमर उजाला

जयपुर में द्रव्यवती उफान पर, चपेट में आई कार
जयपुर में तेज बारिश के चलते आज द्रव्यवती नदी अपने पूरे उफान पर है। पानी ओवरफ्लो होकर पुल के उपर से होकर गुजरने लगा है। जिससे नदी के दोनों तरफ से आवागमन बंद हो गया है। महारानी फार्म पर एक चालक ने तेज बहाव में रास्ता पार करने के लिए कार उतार दी। लेकिन, कार बहाव को पार नहीं कर सकी और पुल के किनारे पर लगी फेंसिंग में फंस गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से कार चालक को बाहर निकाला गया।

Rajasthan Weather Today: Heavy rain alert in six districts of Rajasthan rain continues in Jaipur overnight
ढेर के बालाजी सीकर रोड बारिश से पानी भरा। - फोटो : अमर उजाला

बेसमेंट ढहने से पिता और दो बच्चे फंसे
जयपुर के विश्वकर्मा 17 नंबर रोड पर बारिश के चलते एक मकान ढह गया, जिससे बेसमेंट में एक पिता और दो बच्चे फंस गए। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दे दी है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Rajasthan Weather Today: Heavy rain alert in six districts of Rajasthan rain continues in Jaipur overnight
सड़क पर इस तरह के हालात। - फोटो : अमर उजाला

स्कूलों में हुई छुट्टी
जयपुर के स्कूलों में भी आज छुट्टी कर दी गई। वहीं, कोर्ट में आज बार काउंसिल ने नो एडवर्स ऑर्डर की मांग की है।




ध्वज नगर में स्थित चौमूं पुलिस थाने में बारिश का पानी भर गया है। इस कारण देर रात से पुलिसकर्मी परेशान हो रहे हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed