सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Weather: Weather changed again in Rajasthan, Orange alert for hailstorm in Karauli-Bharatpur

Rajasthan Weather: करौली-भरतपुर में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, प्रदेश के इन आठ जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 23 Jan 2025 09:48 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में बुधवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज मौसम फिर पलटता नजर आ रहा है। जयपुर मौसम केंद्र ने करौली और भरतपुर में अगले तीन घंटों में बारिश और ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

Rajasthan Weather: Weather changed again in Rajasthan, Orange alert for hailstorm in Karauli-Bharatpur
राजस्थान में फिर सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जयपुर मौसम केंद्र ने करौली और भरतपुर में भारी बारिश और जबरदस्त ओलावृष्टि का ओरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट अगले तीन घंटों के लिए है। इसके साथ ही दौसा और अलवर में बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है। बुधवार को राजस्थान में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जिसके प्रभाव से अब ओलावृष्टि और बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को भी प्रदेश के 8 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की थी, लेकिन बारिश नहीं हुई। आज ओलावृष्टि और बारिश की प्रबल संभावना जारी की गई है।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के निकल जाने के बाद प्रदेश में ठंड का दौर फिर से लौटकर आएगा। मौसम विशेषज्ञों ने अब राज्य में सर्दी के फिर से बढ़ने की संभावना जताई है। जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि जनवरी तक तो यह स्थिति बनी रहेगी।

दिन-रात का तापमान सामान्य से ऊपर राजस्थान के दूसरे शहरों में भी पिछले दो-तीन दिन से तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज हो रहा है। बीते 24 घंटों में डूंगरपुर सबसे गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, चित्तौड़गढ़ में, 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जोधपुर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री, गंगानगर में अधिकतम तापमान 24.9, बाड़मेर, उदयपुर में 28.8, भीलवाड़ा में 27.3, जालोर में 28.9, धौलपुर में 27.6 डिग्री रहा। वहीं, बीकानेर में 26, जैसलमेर में 25.8, कोटा में 26 और अजमेर में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इन सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed