SI भर्ती रद्द: पहली बार बोले सीएम शर्मा, कहा- पूर्व मुख्यमंत्री के PSO तक पहुंचा मामला, 'मगरमच्छ' पकड़े जाएंगे
SI Paper Leak Scam Rajasthan: राजस्थान के टोंक जिले के टोडारायसिंह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि SI भर्ती में कांग्रेस ने युवाओं को धोखा दिया और अब किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने SIT गठित कर दी है और बड़े मगरमच्छ भी जल्द पकड़े जाएंगे, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री के PCO तक का नाम सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
SI Paper Leak Scam Rajasthan: राजस्थान SI भर्ती 2021 रद्द होने के बाद सीएम भजनलाल ने पहली बार इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। शुक्रवार को टोंक के टोडारायसिंह दौरे पर पहुंचे भजनलाल शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को कांग्रेस ने धोखा दिया है और अब किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, "मामला अब पूर्व मुख्यमंत्री के PSO तक पहुंच गया है। आगे बड़े मगरमच्छ भी पकड़े जाएंगे।" इस बयान के बाद सियासी हलकों में हलचल मच गई है। उन्होंने कहा कि सरकार भर्ती घोटाले में हर दोषी पर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।