{"_id":"66a0d7da6d13d1d1180a9f75","slug":"union-budget-2024-rajasthan-ex-cm-ashok-gehlot-reaction-know-what-he-said-about-bihar-and-andhra-pradesh-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2024: राजनीतिक कारणों से केन्द्र ने केवल आंध्र व बिहार को ही पूरे देश का बजट सौंप दिया: अशोक गहलोत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budget 2024: राजनीतिक कारणों से केन्द्र ने केवल आंध्र व बिहार को ही पूरे देश का बजट सौंप दिया: अशोक गहलोत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 24 Jul 2024 04:00 PM IST
विज्ञापन
सार
Budget 2024: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गए बजट में राजस्थान को केवल निराशा हाथ लगी है।
अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मंगलवार को केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए आम बजट पर विपक्ष के नेताओं ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी कड़ी में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बजट को केवल आंध्र प्रदेश और बिहार का बजट बताया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा कि राजनैतिक कारणों से केन्द्र सरकार ने केवल आंध्र प्रदेश एवं बिहार को ही पूरे देश का बजट सौंप दिया हो।
Trending Videos
भौगोलिक एवं सामाजिक रूप से हमारे राजस्थान को विशेष पैकेज की आवश्यकता थी परन्तु पूरे बजट भाषण में राजस्थान का नाम तक नहीं आया जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान तथाकथित डबल इंजन की सरकार से डबल विकास के भ्रामक दावे के बगैर प्रधानमंत्री जी का कोई भाषण समाप्त नहीं होता था। हमें आशा थी कि केन्द्र सरकार इस बजट में ERCP को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देगी एवं ERCP के लिए विशेष फंड मिलेगा लेकिन केन्द्र सरकार ने ERCP पर भी कोई घोषणा ना कर राजस्थान के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। पहले भाजपा सरकार का वादा 2 करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष का था, परन्तु अब 5 साल में 1 करोड़ इंटर्नशिप एवं 5,000 रुपये महीने देने की घोषणा बजट में की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महंगाई को काबू करने के लिए इस बजट में कोई उपाय नहीं किए गए हैं। ना तो पेट्रोल डीजल पर कोई टैक्स कम किया गया और ना ही रसोई गैस सस्ती की गई। राजस्थान में हमारी सरकार ने 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया। जब राजस्थान राज्य ऐसा कर सकता है तो केन्द्र सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती? पूरे बजट भाषण को पढ़ने के बाद जनता निराश है। ऐसा दिशाहीन बजट देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में शायद ही कामयाब हो।