{"_id":"69b64bcb0e65f2ee9e0f60d8","slug":"viksit-rajasthan-run-2026-cm-bhajanlal-sharma-runs-with-youngsters-empowers-youth-in-jaipur-news-in-hindi-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अब उड़ान के लिए तैयार रहे राजस्थान का युवा': सीएम भजनलाल शर्मा बोले; युवाओं के साथ दौड़ भी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अब उड़ान के लिए तैयार रहे राजस्थान का युवा': सीएम भजनलाल शर्मा बोले; युवाओं के साथ दौड़ भी लगाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sabahat Husain
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:33 AM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सिर्फ रोजगार देना ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार देने वाला भी बनाना है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी रोजगार सृजित करने का लक्ष्य तय किया है।
सीएम भजनलाल शर्मा ने दौड़ भी लगाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान दिवस के अवसर पर रविवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में “विकसित राजस्थान रन 2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में दौड़ को हरी झंडी दिखाकर की। इस मौके पर बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्यमंत्री स्वयं भी युवाओं के साथ दौड़ में शामिल हुए और उन्हें फिट रहने तथा राज्य के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
Trending Videos
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों में युवाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन उनकी सरकार ने सत्ता संभालने के बाद युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाई गई है और पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों को जेल भेजने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य युवाओं को सिर्फ रोजगार देना ही नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार देने वाला भी बनाना है। इसी दिशा में राज्य सरकार ने अगले पांच वर्षों में 4 लाख सरकारी और 6 लाख निजी रोजगार सृजित करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1.25 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं, जबकि लगभग 1.35 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। पहले जारी किए गए एक लाख भर्ती कैलेंडर को बढ़ाकर अब 1.25 लाख भर्तियों तक कर दिया गया है।
पढ़ें: जैसलमेर में गैस एजेंसी पर बड़ा एक्शन: अनियमितताओं के आरोप में गोदाम सीज, प्रशासन की छापेमारी से मचा हड़कंप
उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है। “राइजिंग राजस्थान समिट” में करीब 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू हुए हैं, जिनमें से लगभग 8 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जमीन पर उतर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई युवा अपना व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो सरकार 50 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का ऋण उपलब्ध करा रही है और उसके ब्याज का भार भी सरकार उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली पर भी जोर देते हुए कहा कि नियमित दौड़ना और व्यायाम करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। स्वस्थ नागरिक ही राज्य और देश के विकास में प्रभावी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया फिट इंडिया मूवमेंट भी देशवासियों को फिट और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।