{"_id":"6843a001b9eb6449350a1cb8","slug":"weather-update-mercury-started-rising-again-heat-wave-alert-in-four-districts-of-rajasthan-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather update: मौसम का मिजाज बदला, फिर चढ़ने लगा पारा, राजस्थान के चार जिलों में लू का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather update: मौसम का मिजाज बदला, फिर चढ़ने लगा पारा, राजस्थान के चार जिलों में लू का अलर्ट
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सौरभ भट्ट
Updated Sat, 07 Jun 2025 07:52 AM IST
विज्ञापन
सार
Weather update: राजस्थान में एक बार फिर गर्मी बढ़ने लगी है। पिछले दो दिनों में तापमान तेजी से ऊपर चढ़ा है। आज प्रदेश के 4 जिलों के लिए लू (हीटवेव) का अलर्ट जारी किया गया है। सबसे ज्यादा गर्मी बीकानेर संभाग में देखने को मिल रही है।
राजस्थान में गर्मी का अलर्ट
- फोटो : self
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान में एक बार फिर भीषण गर्मी लौट आई है। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा असर बीकानेर संभाग में देखा जा रहा है, जहां पारा 46 डिग्री तक पहुंच सकता है।
बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में हीटवेव अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 से 10 जून के बीच बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में लू (हीट वेव) चलने की चेतावनी दी है। अगले 4-5 दिनों में तापमान 6 से 7 डिग्री तक और बढ़ सकता है।
जयपुर में 5 डिग्री बढ़ा तापमान
राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और सवाई माधोपुर में धूल भरी आंधी चली और बादल छाए रहे, जिससे थोड़ी राहत मिली।
मानसून की रफ्तार थमी
देश में इस बार मानसून जल्दी पहुंचा, लेकिन मध्य भारत तक आते-आते उसकी रफ्तार धीमी हो गई है। राजस्थान में मानसून की सामान्य शुरुआत 20 जून मानी जाती है, लेकिन इसकी तेज रफ्तार को देखते हुए उम्मीद थी कि यह पहले आ सकता है। अब मानसून महाराष्ट्र के पास ही रुका हुआ है।
यह भी पढ़ें: विलुप्ति की कगार पर पहुंचे घड़ियालों के लिए चंबल बनी जीवनदायिनी नदी, प्रजनन में दिखी सकारात्मक प्रगति
किसानों के लिए राहत की खबर
मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल राजस्थान में अच्छी बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान में सामान्य से 110% और पश्चिमी राजस्थान में सामान्य से 115% बारिश का अनुमान है। साल 2024 में राज्य में 662.87 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से लगभग 57% अधिक रही।
पिछली बार 25 जून को आया था मानसून
पिछले साल (2024) में मानसून 25 जून को राजस्थान में पहुंचा था। इस बार उम्मीद थी कि यह पहले आ जाएगा, लेकिन वर्तमान में इसकी गति धीमी हो गई है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान की स्थिति इस प्रकार रही। प्रदेश का सर्वाधिक गर्म शहर बाड़मेर रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अजमेर में 38.9, अलवर में 38, जयपुर में 39.8, पिलानी में 38.9, सीकर 38, कोटा में 42.1, बाड़मेर में 43.4, जैसलमेर में 43.2, जोधपुर में 41.4,चूरू में 40.2, तथा बीकानेर में 43.2 व फतेहपुर में 38.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
Trending Videos