सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Wellbeing Centres to Be Set Up in All Medical Colleges of Rajasthan

Rajasthan News: प्रदेश के हर मेडिकल कॉलेज में स्थापित होंगे वेलबीइंग सेंटर राज्य स्तर पर बनेगी वेलनेस सेल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Mon, 09 Feb 2026 04:12 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश के प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलबीइंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे। साथ ही राज्य स्तर पर वेलनेस सेल का गठन होगा।  चिकित्सा शिक्षा विभाग ने मेंटल वेलबीइंग डीन की नियुक्ति, सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने और छात्र समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए हैं।

Wellbeing Centres to Be Set Up in All Medical Colleges of Rajasthan
एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में मेडिकल छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में वेलबीइंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जबकि निगरानी और समन्वय के लिए राज्य स्तर पर वेलनेस सेल गठित की जाएगी। चिकित्सा शिक्षा आयुक्त नरेश गोयल ने राज्य स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में इसके लिए दिशा-निर्देश जारी किए। हर मेडिकल कॉलेज में एक डीन (मेंटल वेलबीइंग) नियुक्त किया जाएगा, जो छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों की निगरानी करेंगे।

Trending Videos

स्टूडेंट एप से मिलेगा त्वरित समाधान
छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए एक स्टूडेंट ग्रिवांस एप विकसित की जाएगी। कैंपस और हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत की जाएगी। आयुक्त नरेश गोयल ने कहा कि छात्रों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में एक समर्पित वेलबीइंग सेंटर और राज्य स्तर पर एक वेलनेस सेल की स्थापना तुरंत की जाए। साथ ही, प्रत्येक संस्थान में एक डीन (मेंटल वेलबीइंग) की नियुक्ति की जाएगी, जो विशेष रूप से छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों की निगरानी करेंगे। छात्रों और फैकल्टी के लिए नियमित ओरिएंटेशन प्रोग्राम अनिवार्य होंगे, ताकि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाई जा सके। मानसिक संबल के लिए योग सत्र, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियां, करियर काउंसलिंग और सहकर्मी सहायता समूह बनाए जाएंगे। संकट की स्थिति में टेली-मानस हेल्पलाइन का व्यापक प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बेहतर डॉक्टर तैयार करना नहीं, बल्कि मेडिकल छात्रों के लिए सुरक्षित, संवेदनशील और सहयोगी वातावरण बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे कैंटीन सुविधा और बेहतर हॉस्टल व्यवस्था

बुनियादी ढांचे में सुधार के तहत हॉस्टलों में बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने और ड्यूटी डॉक्टरों के लिए 24 घंटे कैंटीन सुविधा शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, कार्यभार को तर्कसंगत बनाने पर भी जोर दिया गया। इन पहलों को प्रभावी बनाने के लिए एनजीओ और प्रतिष्ठित सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। आयुक्त गोयल ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य केवल कुशल चिकित्सक तैयार करना नहीं है, बल्कि एक ऐसा सुरक्षित, संसाधन-संपन्न और संवेदनशील वातावरण तैयार करना है, जहां भविष्य के डॉक्टर मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त होकर राष्ट्र सेवा कर सकें।


यह भी पढें- Rajasthan Budget: 5 साल में दोगुना हुआ कर्ज का बोझ, नए बजट में 8 लाख करोड़ कर सकता है पार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed