सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Gate of government school collapsed in Poonamnagar innocent student died, injured teacher

Jaisalmer: जैसलमेर के पूनमनगर में सरकारी स्कूल का गेट गिरा, मासूम छात्र की मौत, घायल टीचर अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 28 Jul 2025 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले के पूनमनगर गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में सरकारी स्कूल का जर्जर मुख्य गेट गिरने से पहली कक्षा के छात्र अरबाज खान (9) की मौके पर ही मौत हो गई।
 

Gate of government school collapsed in Poonamnagar innocent student died, injured teacher
पूनमनगर में स्कूल का जर्जर गेट गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जैसलमेर के पूनमनगर गांव में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी स्कूल का मैन गेट गिरने से एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चे बाहर निकल रहे थे।
Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 1 बजे स्कूल का मुख्य गेट और उसके साथ लगा पत्थर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। इस हादसे में पहली कक्षा में पढ़ने वाले 9 वर्षीय छात्र अरबाज खान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक टीचर को सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं। घायल शिक्षक को तुरंत जवाहिर अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में फिर गिरा गिरा छत का प्लास्टर, शिक्षकों की सूझबूझ से बची जानें

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजन और ग्रामीण बच्चे का शव लेकर स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल का मुख्य गेट काफी समय से जर्जर हालत में था, लेकिन स्कूल प्रशासन ने इसे दुरुस्त कराने की कोई पहल नहीं की। ग्रामीणों ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

 घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा जैसलमेर विधायक छोटू सिंह भाटी, तहसीलदार महावीर प्रसाद और एसडीएम सक्षम गोयल भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत करने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि हादसा जिस गांव में हुआ है, वह विधायक छोटू सिंह भाटी का पैतृक गांव भी है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed