{"_id":"69dcb4cd88cf6f0cab04730d","slug":"jaisalmer-robbery-case-solved-in-3-hours-maid-turns-out-to-be-mastermind-5-accused-including-husband-arrested-looted-goods-recovered-jaisalmer-news-c-1-1-noi1407-4157808-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाई टेप, नकदी-जेवर लेकर हुए फरार; तीन घंटे में पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: महिला के हाथ-पैर बांधकर मुंह पर चिपकाई टेप, नकदी-जेवर लेकर हुए फरार; तीन घंटे में पुलिस ने दबोचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: जैसलमेर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
सार
जैसलमेर में व्यापारी के घर हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात का पुलिस ने तीन घंटे में खुलासा कर दिया है। इस दौरान नौकरानी ने पति और साथियों के साथ मिलकर साजिश रची थी। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटा गया सोना-चांदी और नकदी बरामद कर ली है।
पुलिस ने महज तीन घंटे में लूटकांड का पर्दाफाश किया
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
जैसलमेर शहर के भाटिया पाड़ा इलाके में हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज तीन घंटे के भीतर पर्दाफाश कर बड़ी सफलता हासिल की है। दिनदहाड़े हुई इस घटना ने शहर में दहशत का माहौल बना दिया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना गांधी चौक क्षेत्र के व्यापारी नवल भाटिया के घर में हुई, जहां उनकी पत्नी दमयंती भाटिया उस समय घर पर अकेली थीं। इसी दौरान तीन बदमाश घर में घुसे और महिला को बंधक बना लिया। आरोपियों ने उनके हाथ-पैर बांध दिए, मुंह पर टेप चिपका दी और गले पर चाकू रखकर डराया। इसके बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी लूटकर फरार हो गए।
सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर नजर आए तीन संदिग्ध
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर तीन संदिग्ध नजर आए। इसके आधार पर पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर दी और अलग-अलग टीमों को सक्रिय कर दिया। एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपियों को भागने का मौका नहीं दिया। लाठी थाना पुलिस ने जैसलमेर से जोधपुर जा रही एक निजी बस से दो संदिग्धों को पकड़ा, जबकि दूसरी टीम ने देचूं क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक महिला सहित तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
घर के अंदर ही रची साजिश
जांच में सामने आया कि इस लूट की साजिश घर के अंदर से ही रची गई थी। व्यापारी के घर में पिछले करीब पांच वर्षों से काम कर रही नौकरानी ही इस पूरे मामले की मास्टरमाइंड निकली। उसने अपने पति और परिचितों के साथ मिलकर पूरी योजना तैयार की और वारदात को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके कब्जे से लूटा गया सोना-चांदी और नकदी भी बरामद कर ली है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- 21 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे रिफाइनरी का लोकार्पण, मदन राठौड़ ने कार्यकर्ताओं सौंपी जिम्मेदारी
इस घटना के बाद शहरवासियों में जहां पहले डर और आक्रोश का माहौल था, वहीं पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लोगों को राहत महसूस हुई है। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से सतर्क रहने और अपने घरों में काम करने वाले लोगों का सत्यापन कराने की भी अपील की है।
Trending Videos