सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Jaisalmer News: Those who made videos of women bathing in Ramdevra Ram Sarovar arrested

Jaisalmer News: रामदेवरा रामसरोवर में नहा रही महिलाओं के वीडियो बना रहे थे युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 12:30 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामदेवरा तीर्थस्थल पर राम सरोवर तालाब में स्नान कर रही महिलाओं का चोरी-छिपे वीडियो बना रहे दो युवकों को महिला श्रद्धालुओं ने पकड़ा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को हिरासत में लिया और मोबाइल जब्त कर पूछताछ शुरू की।

Jaisalmer News: Those who made videos of women bathing in Ramdevra Ram Sarovar arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर जिले में स्थित प्रसिद्ध तीर्थस्थल रामदेवरा के राम सरोवर तालाब से एक चिंताजनक घटना सामने आई। इस घटना के बाद महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। तालाब पर स्नान कर रहीं कुछ महिला श्रद्धालुओं ने दो युवकों को शिकायत करते हुए पकड़वाया। ये युवक चोरी-छिपे मोबाइल से नहा रही महिलाओं के वीडियो बना रहे थे। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रामदेवरा पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया है।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मानसून की झमाझम बारिश के बाद राम सरोवर तालाब पूरी तरह से भर गया है। यह पवित्र सरोवर न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि श्रावण मास और आगामी मेलों के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां स्नान कर पुण्य अर्जित करने आते हैं। श्रद्धालु विशेष रूप से महिलाएं व युवतियां, तालाब में स्नान करने के बाद बाबा रामदेव के दर्शन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खरगे का मनाया जन्मदिन, BJP के भ्रष्टाचार को उजागर करने का लिया संकल्प

इसी दौरान कनोडिया देचू क्षेत्र से आए दो युवक घाट के आस-पास घूम रहे थे और अपने मोबाइल फोन से स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो बना रहे थे। जब कुछ महिलाओं को युवकों की हरकतें संदिग्ध लगीं, तो उन्होंने पहले उन्हें समझाने की कोशिश की। परंतु युवकों ने न केवल बात को नजरअंदाज किया, बल्कि वीडियो बनाना जारी रखा और कथित तौर पर अभद्रता भी की।

महिलाओं ने साहस दिखाते हुए तुरंत स्थानीय पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) देवदान सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके मोबाइल जब्त कर लिए हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed