{"_id":"664df697336ef945770ddbb0","slug":"rajasthan-weather-bad-condition-due-to-heat-in-rajasthan-maximum-temperature-crosses-48-degrees-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Weather: गर्मी से बुरा हाल, बाड़मेर में अधिकतम पारा 48 डिग्री पार, डूंगरपुर में 300 चमगादड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Weather: गर्मी से बुरा हाल, बाड़मेर में अधिकतम पारा 48 डिग्री पार, डूंगरपुर में 300 चमगादड़ों की मौत
Wed, 22 May 2024 07:14 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/उदयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 22 May 2024 07:14 PM IST
सार
इस समय पूरा राजस्थान गर्मी से झुलस रहा है। गर्म हवा बेजुबानों के लिए जानलेवा साबिह हो रही है। बाड़मेर में अधिकतम पारा 48 डिग्री के पार पहुंच गया है। पांच शहरों में अधिकतम तापमान 47 डिग्री के पार है।
विज्ञापन
बाड़मेर सबसे ज्यादा गर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान ने बुधवार को गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। धोरों की धरती बाड़मेर में दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री पहुंच गया। इसके अलावा प्रदेश के पांच अन्य शहरों में दिन का पारा 47 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन
राजस्थान में सूरज आग उगल रहा है। सड़कें भट्ठी की तरह तपने लगी हैं। भले ही मौसम विभाग का बुलेटिन तापमान 50 डिग्री के नीचे बता रहा है, लेकिन हीट सेंसर्स में तो पारा 50 डिग्री के पार जा चुका है। यानी जो गर्मी महसूस हो रही है वो 50 डिग्री से ज्यादा है। मंगलवार को जहां पिलानी का सबसे गर्म शहर था। वहीं, बुधवार को जैसलमेर में 47.2, चूरू में 47.4, जालौर में 47.2, फतेहपुर में 47.6 और वनस्थली में 47.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजस्थान में माउंट आबू को छोड़कर शेष सभी वेदर स्टेशन्स पर तापमान 44 से 48 डिग्री के बीच ही रहा।
भीषण गर्मी और लू ने निकाला चमगादड़ों का दम
उदयपुर के मेवाड़ में भीषण गर्मी और तन बदन को झुलसाती लू के चलते डूंगरपुर शहर में करीब 300 बेजुबान चमगादड़ों की मौत हो गई। शहर में स्थित राजकीय पुस्तकालय के पास तथा महारावल स्कूल के पीछे नगरपालिका गार्डन में पुराने पेड़ों पर इन चमगादड़ों का आशियाना है। शिशु और मध्यम आकार वाले अधिकांश चमगादड़ लू के थपेड़े नहीं सह पाए। जैसा कि ज्ञात है कि चमगादड़ अपने स्वभाव के मुताबिक पेड़ों की डालियों पर उलटे लटकते हैं। बीते दो दिनों में कई चमगादड़ उलटे लटके अवस्था में मृत्यु को प्राप्त हो गए। कई चमगादड़ मरने के बाद पार्क की जमीन पर गिर पड़े। बुधवार सुबह सफाईकर्मियों को बदबू आने पर बड़ी संख्या में चमगादड़ मरने का पता चला। अब बड़े चमगादड़ ही जीवित बचे हैं, जिनकी लू सहने की क्षमता शिशुओं से अधिक है। मृत चमगादड़ों के शरीर से उठ रही दुर्गन्ध के कारण आसपास का इलाका दूषित हो गया है लिहाजा नगर परिषद ने इनको जमीन में गड़वाने के आदेश जारी किए हैं। मालूम हो कि मेवाड़ बागड़ अंचलों में इन दिनों सर्वाधिक गर्मी 46 डिग्री डूंगरपुर में मापी गई।