सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Balotra News: Couple Among Three Killed in Crash After Khatushyamji Visit; Husband and Wife Cremated Together

Balotra News: खाटूश्यामजी के दर्शन से लौटते समय सड़क हादसे में तीन की मौत, एक साथ उठीं पति-पत्नी की अर्थियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Sat, 12 Jul 2025 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार

खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे दो परिवारों के तीन सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतकों में एक दंपति शामिल है। मगरासर फांटा के समीप हुए इस हादसे में अचानक उनकी कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। 

Balotra News: Couple Among Three Killed in Crash After Khatushyamji Visit; Husband and Wife Cremated Together
आखिरी सेल्फी बनी अंतिम याद
विज्ञापन

विस्तार

नागौर-लाडनूं रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने जिले के पचपदरा और पाटोदी कस्बे में गम का ऐसा पहाड़ तोड़ा, जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की थी। हादसे में तीन लोगों की जान जाने के बाद शुक्रवार को दोनों गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

Trending Videos


पाटोदी निवासी सुरेश कुमार माली पुत्र बाबूलाल और उनकी पत्नी उषा देवी के साथ ही पचपदरा निवासी महावीर माली पुत्र अजाराम इस सड़क दुर्घटना में असमय काल के ग्रास बन गए। बताया जा रहा है कि ये तीनों परिवार के अन्य सदस्यों के साथ खाटूश्यामजी के दर्शन करके लौट रहे थे। इसी दौरान मगरासर फांटा के समीप अचानक उनकी कार सड़क किनारे खड़े डंपर से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं अन्य सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Alwar News: मोहर्रम जुलूस के दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार; एक ICU में भर्ती

शुक्रवार सुबह जब मृतकों के शव गांव पहुंचे, तो पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया। पाटोदी और पचपदरा गांव की गलियों में सन्नाटा छा गया। सुरेश कुमार और उनकी पत्नी उषा की अर्थियां एक साथ उठीं, जिससे गांव के हर शख्स की आंखें नम हो गईं। वहीं पचपदरा में भी महावीर के शव के पहुंचते ही उनकी पत्नी और मां की चीत्कार से माहौल और अधिक भावुक हो गया।

हादसे से ठीक एक दिन पहले सुरेश कुमार ने अपने परिवार के साथ खाटूश्यामजी मंदिर में ली गई एक सेल्फी सोशल मीडिया पर साझा की थी। उस तस्वीर में परिवार की खुशियां साफ झलक रही थीं लेकिन कोई नहीं जानता था कि वही तस्वीर अब उनकी अंतिम याद बन जाएगी। सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सुरेश कुमार बालोतरा की सब्जी मंडी में अपनी दुकान चलाते थे उनके पीछे दो बेटियां और एक दस वर्षीय बेटा है। वहीं पचपदरा के महावीर माली भी अपने पीछे डेढ़ वर्षीय मासूम छोड़ गए हैं। पत्नी धापू देवी और पूरा परिवार इस हादसे से गहरे सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed