सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaisalmer News ›   Save Jojri Movement in Doli: After Thansingh Doli's release, a huge crowd gathered at the protest site

Balotra News: जोजरी बचाओ आंदोलन में नया मोड़, RLP नेता थानसिंह डोली हिरासत के बाद रिहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बालोतरा Published by: जैसलमेर ब्यूरो Updated Wed, 13 Aug 2025 05:05 PM IST
विज्ञापन
सार

बालोतरा जिले के डोली में जोजरी नदी संरक्षण के लिए चल रहे धरने के दौरान पुलिस ने अनुमति न होने पर RLP नेता थानसिंह डोली को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद समर्थकों की भीड़ जुटी और माहौल गर्मा गया।

Save Jojri Movement in Doli: After Thansingh Doli's release, a huge crowd gathered at the protest site
देर रात धरना स्थल पर कार्यकर्ता और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बालोतरा जिले के डोली क्षेत्र में जोजरी नदी संरक्षण को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को अचानक चर्चा में आ गया। तड़के करीब 5 बजे पुलिस ने धरना स्थल से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के वरिष्ठ नेता और आंदोलन के अगुवा थानसिंह डोली को हिरासत में ले लिया। प्रशासन का कहना है कि धरना प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी, जिसके चलते कार्रवाई की गई।
Trending Videos


थानसिंह की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही आस-पास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग डोली टोल प्लाजा स्थित धरना स्थल पर पहुंच गए। कुछ ही घंटों में समर्थकों की भीड़ सैकड़ों में बदल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने बालोतरा एसपी से मुलाकात कर थानसिंह की रिहाई की मांग की। सूत्रों के मुताबिक, लंबी बातचीत और दबाव के बाद देर रात पुलिस ने थानसिंह डोली को रिहा कर दिया। उनकी वापसी पर धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बिजली की सुविधा न होने के कारण समर्थकों ने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट और टॉर्च जलाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बाड़मेर के सरपंच दंपती स्वतंत्रता दिवस समारोह के खास मेहमान, नई दिल्ली से मिला विशेष आमंत्रण

थानसिंह डोली ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से आंदोलन में जुड़ने की अपील की और बताया कि 17 अगस्त को आरएलपी सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल का डोली आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। जोजरी बचाओ आंदोलन का उद्देश्य जोधपुर की फैक्ट्रियों से निकलने वाले रासायनिक और प्रदूषित पानी को रोकना है, जो नदी और आसपास के पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed