सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Special operation of police against drug trafficking, MD recovered with one kg opium milk

Jalore News: मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस का विशेष अभियान, एक किलो अफीम दूध के साथ एमडी बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 01:38 PM IST
विज्ञापन
सार

सांचौर की चितलवाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में रहवासी मकान से 1 किलो 362 ग्राम अफीम दूध और 115 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

Jalore News: Special operation of police against drug trafficking, MD recovered with one kg opium milk
गिरफ्तार आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

सांचौर जिले की चितलवाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक रहवासी मकान से 1 किलो 362 ग्राम अफीम का दूध एवं 115 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है। 

Trending Videos


पुलिस के अनुसार सांचौर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा मादक पदार्थों एवं तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चितलवाना थाना अधिकारी इंद्राज सिंह एवं सांचौर जिला पुलिस स्पेशल टीम के निरीक्षक प्रभारी देवेंद्र सिंह कछवाहा के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर सरहद सिवाड़ा में मुकेश कुमार पुत्र मंगलाराम बिश्नोई के मकान पर दबिश देकर आरोपी मुकेश कुमार के कब्जे से 1 किलो 362 ग्राम अफीम दूध एवं 115 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी बरामद कर तस्करी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पॉलिथीन की थैलियां और मोबाइल जब्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और अवैध मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed