सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Dentist rapes woman after rendering her unconscious in Jalore

Jalore: इलाज के लिए आई महिला को बेहोश कर डेंटिस्ट ने की हैवानियत, अश्लील वीडियो बनाकर सात बार किया दुष्कर्म

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 27 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सार

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान अर्धबेहोशी का इंजेक्शन लगाकर डेंटिस्ट ने अश्लील वीडियो बनाया। उसके बाद ब्लैकमेल कर एक साल तक दुष्कर्म किया।

Dentist rapes woman after rendering her unconscious in Jalore
आरोपी डेंटिस्ट और घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार

डॉक्टर को भगवान का रूप कहा जाता है, लेकिन एक डेंटल चिकित्सक ने इलाज की आड़ में हैवानियत की हदें पार कर दीं। एक डेंटल चिकित्सक ने इलाज के लिए पहुंची महिला को अर्ध बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए और उसके बाद ब्लैकमेल कर महिला के साथ-साथ बार बलात्कार किया। 

Trending Videos


दरअसल मामला जालौर जिले के भीनमाल शहर का है, जहां एक निजी क्लीनिक के चिकित्सक दंत रोग विशेषज्ञ ने इलाज के लिए पहुंची महिला के दाढ़ में इलाज की आड़ में दर्द बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी चिकित्सक अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ बलात्कार करता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने आरोपी निजी क्लीनिक के डेंटल चिकित्सक के डॉ. सुरेश सुंदेशा विरुद्ध भीनमाल पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया कि और इलाज के लिए शहर के डेंटल चिकित्सक के निजी क्लीनिक इलाज करने के लिए गई थी। इस दौरान चिकित्सक की ओर से दर्द निवारक इंजेक्शन लगाकर इलाज की आड़ में घिनौनी हरकत करते हुए उसके साथ अश्लील वीडियो और फोटो बनाए गए। उसके बाद पीड़ित महिला को अश्लील फोटो एवं वीडियो के जरिए लगातार ब्लैकमेल करता रहा और वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार बलात्कार किया। 

पीड़ित महिला का आरोप है कि अश्लील वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिला के बार-बार कॉल और मैसेज करता था। इसके अलावा आरोपी चिकित्सक वीडियो कॉल कर धमकता रहता था। आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करता था और उसके पति के घर होने और नहीं होने का काल के माध्यम से पूछकर घर जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। 

पीड़ित महिला ने कई बार आरोपी से अश्लील फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी अश्लील वीडियो फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा और करीब 6-7 बार महिला के साथ बलात्कार किया। 

रिपोर्ट में पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी अश्लील फोटो और वीडियो बनाने के बाद अस्पताल में चेकअप करवाने की आड़ में पीड़ित महिला को अकेले में और फुर्सत में आने का कहता था। रूट कैनाल के लिए समय लगने का हवाला देकर भीड़ नहीं होगी तब बुलाऊंगा ऐसा बोलता रहता था। बाकी मरीजों को पहले देखकर बाद में दाढ़ रोग के लिए रूट कैनाल के दौरान दर्द निवारक इंजेक्शन देकर अश्लील हरकतें कर वीडियो में फोटो बनाकर वायरल की धमकियां दी। फिलहाल पुलिस ने दी गई महिला की रिपोर्ट पर बलात्कार सहित दुष्कर्म एवं आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस उप अधीक्षक हिम्मत चारण ने बताया कि एक महिला ने पुलिस थाने में उपस्थित होकर डेंटल निजी क्लीनिक के चिकित्सक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर आरोपी चिकित्सक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पांबद करवाया गया। इसके अलावा महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट पर दर्ज मामले में जांच और अनुसंधान जारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed