{"_id":"68347c4c38c1dfe9a90eeff5","slug":"jalore-bhinmal-police-arrested-two-accused-of-cheating-of-2-lakhs-jalore-news-c-1-1-noi1335-2992039-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: नकली हार देकर 2 लाख की ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर बेचा माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: नकली हार देकर 2 लाख की ठगी करने के आरोप में दो गिरफ्तार, पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर बेचा माल
Tue, 27 May 2025 02:17 PM IST
जालौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 02:17 PM IST
सार
अस्पताल से लौट रहे बुजुर्ग को पत्नी की बीमारी का बहाना बनाकर नकली सोने का हार बेचने वाले ठगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन ठगों ने नकली पीली धातु का हार दिखाकर पीड़ित से दो लाख रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : credit
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले की भीनमाल पुलिस ने एक वृद्ध व्यक्ति को नकली पीली धातु का हार दिखाकर उससे दो लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठगी के मामले में वांछित थे और पुलिस ने उन्हें तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर पकड़ा।
विज्ञापन
एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृत्ताधिकारी अन्नराज सिंह के निकटतम सुपरविजन में, थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने प्रकरण में वांछित अभियुक्त हरिराम व सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: सोना निकालने के लिए मजदूरों को सेप्टिक टैंक में उतारा, जहरीली गैस से दम घुटा, चार की मौत
विज्ञापन
पीड़ित पीरसिंह निवासी लाखावास ने 25 मई को रिपोर्ट दी थी कि वह 22 मई को नाहर हॉस्पिटल से लौटते समय एक व्यक्ति से मिला, जिसने पत्नी की बीमारी का हवाला देकर 2 लाख रुपये की मदद मांगी और बदले में सोने का हार देने की बात कही। 23 मई को आरोपी ने नकली पीली धातु का हार देकर पीड़ित से रुपये ले लिए लेकिन बाद में जब हार की जांच करवाई गई तो वह पूरी तरह नकली निकला।
पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपियों की पहचान हरिराम पुत्र भीमाराम बागरी (उम्र 42) और सुरेश कुमार पुत्र भीमाराम बागरी (उम्र 21) निवासी सोमता हाल गुणीनाडा भीनमाल के रूप में की। पूछताछ में दोनों ने ठगी करना स्वीकार किया, फिलहाल उनसे आगे की पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई जारी है।