सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Bishangarh police arrested the accused from Gujarat who had taken money and jewellery by cheating

Jalore: शादी के नाम पर रुपये व धोखाधड़ी कर जेवरात हड़पने का मामला, पुलिस ने आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Mon, 26 May 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore: पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की और उसकी लोकेशन ट्रेस की। साथ ही सूचना संकलन के आधार पर आरोपी की पहचान और वर्तमान ठिकाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात के बनासकांठा जिले के जोरापुरा गांव में दबिश दी। 

Jalore: Bishangarh police arrested the accused from Gujarat who had taken money and jewellery by cheating
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालोर जिले की बिशनगढ़ थाना पुलिस ने शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गुजरात के बनासकांठा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सगाई का झांसा देकर एक ग्रामीण से लाखों रुपये और चांदी के जेवरात हड़प लिए थे। पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन के आधार पर आरोपी को दस्तयाब कर कार्रवाई की। जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार, थाना अधिकारी निम्बसिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
Trending Videos


यह था पूरा मामला
पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 51/2025 दिनांक 02 मई को थाना बिशनगढ़ में दर्ज किया गया था। प्रार्थी तेजाराम पुत्र प्रभुजी माली (उम्र 66 वर्ष), निवासी ऐलाना ने रिपोर्ट दी कि पोपटभाई पुत्र खीमाजी माली, निवासी जोरापुरा, भाडली, तहसील दांतीवाड़ा, जिला बनासकांठा (गुजरात) ने अपनी पुत्री की सगाई प्रार्थी के पुत्र सुरेश से करवाने की बात कही। इस झांसे में आकर प्रार्थी ने आरोपी को कुल 4,70,000 रुपये नकद व 700 ग्राम चांदी के गहने सौंप दिए। बाद में आरोपी ने कोई सगाई नहीं की और सम्पर्क भी तोड़ दिया। इस पर प्रार्थी को धोखाधड़ी का संदेह हुआ और उसने थाने में रिपोर्ट दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: युवक के अपहरण, मारपीट और वीडियो वायरल करने का मामला, आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड

आरोपी की गिरफ्तारी
पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल नंबर की तकनीकी जांच की और उसकी लोकेशन ट्रेस की। साथ ही सूचना संकलन के आधार पर आरोपी की पहचान और वर्तमान ठिकाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने गुजरात के बनासकांठा जिले के जोरापुरा गांव में दबिश दी और आरोपी पोपटभाई पुत्र खीमाजी माली (47) को दस्तयाब कर गिरफ़्तार किया।

आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है ताकि उसके खिलाफ और मामलों की जानकारी मिल सके। साथ ही हड़पे गए रुपये और जेवरात की बरामदगी को लेकर भी अनुसंधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed