सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore: Husband kills wife and two children with sharp-edged weapon in Daspa, accused in custody

जालोर के दासपा गांव में सनसनी: पति ने पत्नी और दो बच्चों की धारदार हथियार से कर दी हत्या, आरोपी हिरासत में

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में मंगलाराम पुरोहित ने कथित रूप से घरेलू विवाद के चलते पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Jalore: Husband kills wife and two children with sharp-edged weapon in Daspa, accused in custody
इसी घर में हुई हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के दासपा गांव में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी मंगलाराम पुरोहित ने कथित रूप से अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात की है, जब परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने कथित रूप से पत्नी और दोनों बच्चों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से आवश्यक नमूने एकत्रित किए।


पढ़ें:  राजसमंद में महिला का शव तालाब से बरामद, आरोपी हिरासत में; पूछताछ जारी

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण घरेलू विवाद या पारिवारिक क्लेश माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पड़ोसियों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने आरोपी मंगलाराम पुरोहित को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। मामले में साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद दासपा गांव में शोक और भय का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed