सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Ashok Gehlot lashed out in Congress's dialogue programme, targeted on electoral bonds

Jalore News: कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में जमकर बरसे अशोक गहलोत, इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर निशाना साधा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 10:19 AM IST
विज्ञापन
सार

प्रदेश की जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यहां आयोजित संवाद कार्यक्रम में इलेक्टोरल बॉन्ड और देश के दो मुख्यमंत्रियों की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा।

Jalore News: Ashok Gehlot lashed out in Congress's dialogue programme, targeted on electoral bonds
कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश की जालौर-सिरोही लोकसभा सीट कांग्रेस प्रत्याशी वैभव गहलोत के नाम की घोषणा के बाद से हॉट सीट बन चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बेटे को इस सीट से चुनाव जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशी घोषित किए जाने से पहले ही गहलोत ने यहां पर समीकरण बैठाना शुरू कर दिया था।

Trending Videos


लगातार कैंपेनिंग कर रहे अशोक गहलोत दोनों जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर फीडबैक ले रहे हैं और समीकरण बैठाने में लगे हैं। कल भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत जालौर के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जालौर जिला मुख्यालय में कांग्रेस के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से संवाद कार्यक्रम रखा। इस कार्यक्रम में गहलोत ने लोकसभा चुनावों में जालौर-सिरोही लोकसभा सीट पर कांग्रेस की मजबूती को लेकर जोर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संवाद कार्यक्रम के दौरान भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि यदि इस बार मोदीजी जीत गए तो देश में दोबारा चुनाव भी नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तानाशाही करते हुए कांग्रेस पार्टी के खाते भी फ्रीज कर दिए गए हैं और देश के दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस सीट से 15 साल से भाजपा सांसद ने क्षेत्र में कोई विकास नहीं करवाया है। इस बार देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है तथा भाजपा को हटाना है, लोकतंत्र को बचाना है।

उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। तानाशाही की स्थिति बनी हुई है। कांग्रेस पार्टी के अकाउंट को इनकम टैक्स ने सीज कर दिए हैं। सोचिये यदि किसी किसी व्यापारी या अन्य व्यक्ति का बैंक अकाउंट बंद कर दिया जाए तो वह व्यापार कैसे करेगा?

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि ऐसा कभी किसी ने नहीं सुना होगा कि देश के दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाल दिया गया है। झारखंड के आदिवासी मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल में हैं। मुख्य मुलजिम ने इलेक्टोरल बांड खरीदकर भाजपा को चंदा दे दिया और चार दिन बाद उसकी जमानत हो गई। वह सरकारी गवाह भी बन गया और उसके आधार पर केजरीवाल जी को जेल भेज दिया गया। 

उन्होंने वैभव गहलोत के नामांकन के दौरान एक बार फिर जालौर दौरे पर आने की बात कही। कार्यक्रम समाप्ति के बाद गहलोत ने व्यक्तिगत रूप से पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कांग्रेस जनों से मुलाकात की और आगामी लोकसभा चुनाव में वैभव गहलोत के समर्थन में इस सीट को निकालने पर विशेष जोर देते हुए फीडबैक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed