सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Door-to-door campaign of Himanshi Gehlot, wife of Jalore Congress candidate Vaibhav Gehlot.

Jalore News: डोर-टू-डोर प्रचार में दिखी हिमांशी गहलोत की दरियादिली, जंजीरों में जकड़े युवक को कराया बंधन मुक्त

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 23 Apr 2024 07:40 PM IST
विज्ञापन
सार

हिमांशी गहलोत की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हिमांशी गहलोत इस व्यवहार लोग अलग-अलग प्रतिक्रियां दे रहे हैं।

Jalore News: Door-to-door campaign of Himanshi Gehlot, wife of Jalore Congress candidate Vaibhav Gehlot.
पीड़ित की जंजीरें निकालतीं हिमांशी गहलोत।। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर-सिरोही लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद गहलोत परिवार चुनाव प्रचार में लगा हुआ है। ऐसे में कांग्रेस के प्रत्याशी वैभव गहलोत की पत्नी हिमांशी गहलोत जालौर जिले में जोर शोर से प्रचार में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में प्रचार का एक वीडियो इन दिनों सुर्खियों में है, जिसमें वो एक मानसिक बीमारी से ग्रसित लोहे की जंजीर से बंधक बनाए हुए युवक को मुक्त करवाती नजर आ रही हैं।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार जालौर जिले के बलवाड़ा गांव में हिमांशी गहलोत प्रचार के दौरान जनसंपर्क के लिए गई हुईं थीं। इस दौरान उन्हें पता चला कि एक मानसिक बीमारी से ग्रसित युवक रमेश पुत्र मांगाराम मेघवाल को लोहे की जंजीरों से बांध रखा है। उन्होंने तुरंत परिवार के लोगों से बातचीत की और जानकारी ली, जिसमें पता लगा कि युवक 5 से 7 साल से मानसिक बीमारी से ग्रसित है। परिवार के लोग कई बार इलाज कर चुके हैं, लेकिन ठीक नहीं हो पा रहा है। मानसिक बीमारी के कारण बार-बार भाग जाता था तो घर वालों ने उसे जंजीर से घर में ही बांध रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशी गहलोत ने तत्काल परिवार के लोगों को शालीनता पूर्वक समझाते हुए कहा कि इस तरह जानवर को भी नहीं रखते हैं ये तो इंसान है। उन्होंने तुरंत युवक की जंजीरें खोलने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने युवक के हर संभव इलाज और मदद की बात कही। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। हिमांशी गहलोत इस व्यवहार लोग अलग-अलग प्रतिक्रियां दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed