{"_id":"66f3b50bf3f2f83aac0e9c4e","slug":"jalore-news-jalore-bhinmal-police-recovered-78-cartons-of-illegal-liquor-and-confiscated-the-luxury-car-used-in-transporting-the-liquor-jalore-news-c-1-1-noi1335-2144780-2024-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News पुलिस ने 78 कार्टन अवैध शराब की बरामद, शराब परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी कार भी की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News पुलिस ने 78 कार्टन अवैध शराब की बरामद, शराब परिवहन में प्रयुक्त लग्जरी कार भी की जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार
Rajasthan: जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 78 कार्टन अवैध शराब बरामद कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन क्रेटा कार को जब्त किया है।
मामले की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 78 कार्टन अवैध शराब बरामद कर अवैध शराब परिवहन में प्रयुक्त एक लग्जरी वाहन क्रेटा कार को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार एसपी ज्ञानचन्द्र यादव, निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्रवाई हेतु चलाये जा रहे धरपकड़ व गिरफ्तारी के लिए अभियान के तहत भीनमाल पुलिस उपाधीक्षक अन्नराज राजपुरोहित के सुपर विजन में घेवररा थानाप्रभारी भीनमाल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कल को रात्रि में सरहद जुजाणी में जुजाणी से कावतरा जाने वाली डामर सड़क पर नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की क्रेटा कार संदिग्ध प्रतित होने पर रोककर दस्तयाब करने का प्रयास किया तो उक्त वाहन में सवार युवक द्वारा कार को तेजगति से भगाने लगा, जिस पर पुलिस टीम ने पीछा किया, लेकिन तेज गति से चालक ने भागते हुए वाहन चालक पकड़े जाने के भय से कार को भगाता हुआ आगे ले जाकर रोड के किनारे खड़ी कर अंधेरे का फायदा उठाकर बबुल की झाडियों में भाग गया। जिसका पुलिस टीम द्वारा पीछा कर दस्तयाबी के काफी प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं चला।
उक्त बिना नंबरी क्रेटा कार की तलाशी ली गई, जिसमें कार में अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी एवं सादा मंदिरा शराब के कुल 78 कार्टन बाजार किमतन 4 लाख रुपये की बरामद करने तथा अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी वाहन केटा कार को जब्त किया गया। वहीं अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending Videos