सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   The accused who cheated by claiming the land as his own has been arrested in jodhpur

Jalore News: खातेदारी भूमि को अपना बताकर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जोधपुर से हुई गिरफ्तारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2024 12:17 PM IST
विज्ञापन
सार

Jalore: खातेदारी भूमि को अपनी खरीदी बढ़कर मासिक किस्तों में आवासीय भूखंड बेचने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रतन सिंह किस्तों में आवासीय प्लॉट देने के नाम पर रुपए हड़प कर फरार हो गया था।

विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने आवासीय भूखंड बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खातेदारी भूमि को अपनी बताकर मासिक किस्तों में भूखंड बेचने का झांसा देकर लोगों से पैसे हड़प लिए। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने भीनमाल शहर में अलग-अलग स्थानों पर अपनी खातेदारी भूमि बताकर आवासीय भूखंड बेचने के नाम पर धोखाधड़ी की गई, जिसके विरुद्ध भीनमाल पुलिस थाने में कई मामले दर्ज है।
Trending Videos


पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में आरोपी रतन सिंह पुत्र उम्मेद सिंह राजपूत निवासी केशव नगर बासनी को जोधपुर शहर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जालौर एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत की गई। भीनमाल थानाधिकारी रामेश्वर के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी रतन सिंह ने भीनमाल शहर में रतन प्रॉपर्टीज लिमिटेड नाम से ऑफिस खोलकर खातेदारी भूमि को अपनी बताकर परिवादियों से मासिक किस्तों में पैसे लिए, लेकिन भूखंड नहीं सुपुर्द किया। जिसके विरुद्ध भीनमाल पुलिस थाने में मामले दर्ज हैं। आरोपी ने भीनमाल में रतन प्रॉपर्टी प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक ऑफिस खोला, जिसमें उसके द्वारा आवासीय भूखंडों को बेचने के नाम पर झांसा देकर लोगों से पैसे लिए। आरोपी ने जनवरी 2017 से लगातार मासिक किस्तों में पैसे जमा करवाने का लालच दिया और जिसमें पांच साल में किस्तों में भूखंड की पूरी राशि जमा करवाने पर प्लाट देगा, लेकिन आरोपी ने खातेदारी भूमि को अपनी बताकर आवासीय प्लॉट देने के नाम पर धोखाधड़ी कर रुपए हड़प करने के बाद भीनमाल शहर में स्थित उसके ऑफिस को बंद करके फरार हो गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी द्वारा दिखाई गई उक्त भूमि वास्तव में एसटी सदस्य की है और उसका इस भूमि पर मालिकाना हक नहीं भी रखता। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से भोले-भाले लोगों के साथ धोखाधड़ी की।

जानकारी के अनुसार शहर भीनमाल भी में खसरा संख्या 2884 के तहत कुल 18 बीघा जमीन को अपनी खरीदी हुई बढ़कर परी वीडियो से मासिक किस्त के रूप में पैसे लेने व जमीन सुपर्द नहीं करने और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। इसी प्रकार के मामलों में अन्य पांच परिवादियों ने भी प्रकरण दर्ज करवाया, जिनकी जानकारी है। इसके अलावा भीनमाल में 72 जिनालय के पीछे रतन वाटिका का प्लॉट बनकर जमीन को उसके द्वारा खरीदी हुई बढ़कर परिवारों से मासिक किस्त के रूप में रुपए लेकर जमीन बेचने और भूखंड नहीं सुपुर्द कर धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। जिसमें पूर्व में आरोपी रतन सिंह के विरुद्ध पुलिस थाना भीनमाल के सात मामलों में गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया गया था, जो न्यायालय में विचारधिन है। फिलहाल, मामले में पुलिस की आरोपी से पूछताछ अनुसंधान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed