सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jalore News ›   Jalore News: Massive fire in Ahor police station premises, more than 40 seized bikes burnt

जालौर में थाना परिसर में लगी भीषण आग: 40 से अधिक जब्त बाइकें जलीं, अस्पताल के कचरे से चिंगारी उठने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर Published by: जालौर ब्यूरो Updated Tue, 21 Apr 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Police Station Premises Fire: जालौर के आहोर थाना परिसर में मंगलवार दोपहर आग लगने से 40 से अधिक जब्त बाइकें जल गईं। कई वाहन बचा लिए गए। अस्पताल के कचरे से उठी चिंगारी कारण होने की आशंका है, जांच जारी है।

Jalore News: Massive fire in Ahor police station premises, more than 40 seized bikes burnt
अहोर थाना परिसर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जालौर जिले के आहोर थाना परिसर में मंगलवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। थाना परिसर में खड़ी जब्त वाहनों की कतार में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

Trending Videos

 
40 से अधिक बाइकें जलीं
इस हादसे में पुलिस द्वारा जब्त की गई 40 से अधिक बाइक पूरी तरह जल गईं। वहीं कई अन्य वाहनों को समय रहते सुरक्षित स्थान पर हटाकर बचा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त की गई करीब 100 से अधिक बाइकें खड़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोपहर करीब 12:30 बजे भड़की आग
जानकारी के अनुसार दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक जब्त वाहनों में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थिति को संभालने के लिए तत्काल प्रयास शुरू किए गए।



पढ़ें- Sawai Madhopur: बिजली की चिंगारी बनी कहर, छप्परपोश घर जलकर खाक, बाल-बाल बची मासूम की जान, लाखों का नुकसान
 
लोगों और पुलिस ने मिलकर बचाए वाहन
घटना के दौरान स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने साहस दिखाते हुए कई बाइकों को खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इससे नुकसान और अधिक बढ़ने से रोका जा सका। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने में भी सहयोग किया।
 
दमकल देर से पहुंची, टैंकरों से बुझाई आग
दमकल के देर से पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों और पुलिस ने निजी पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब 45 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काफी हद तक काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ी आग बुझने के लगभग 15 मिनट बाद मौके पर पहुंची।
 
अस्पताल के कचरे से उठी चिंगारी की आशंका
आग लगने के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पास स्थित राजकीय अस्पताल परिसर में लंबे समय से खुले में कचरा जलाया जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि उसी कचरे से उठी चिंगारी हवा के साथ उड़कर थाना परिसर में खड़े वाहनों तक पहुंची और आग भड़क गई।
 
जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और अग्निशमन व्यवस्था को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed