Rajasthan: पाली में डंपर ट्रक ने कार को मारी जबरदस्त टक्कर; भीषण हादसे में डॉक्टर की मौत, एक अन्य गंभीर घायल
Pali Dumper Truck-Car Collision: पाली जिले में डंपर ट्रक की कार से टक्कर में डॉक्टर शैलेश बिश्नोई की मौत हो गई, जबकि गौरव सिंह गंभीर घायल हैं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के पाली जिले में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में एक डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना टीपी नगर थाना क्षेत्र के नया गांव रोड स्थित गुर्जर हॉस्टल के पास हुई।
कार के साथ चल रहे डंपर ने अचानक मोड़ा रास्ता
पुलिस के मुताबिक डंपर ट्रक कार के साथ-साथ चल रहा था। इसी दौरान डंपर चालक ने अचानक वाहन मोड़ दिया। कार चालक ने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन टक्कर टाल नहीं सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सहायक उपनिरीक्षक ओम प्रकाश चौधरी ने घटना की पुष्टि की।
डॉक्टर शैलेश बिश्नोई की मौके पर मौत
हादसे में जालौर जिले के दांता निवासी 34 वर्षीय शैलेश बिश्नोई की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पढ़ें- चर्चा में क्यों हैं SDM काजल मीणा?: नौकरी की शुरुआत में ही कर दिया घूसकांड, भारी नकदी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्घटना में पाली के ढींगाना निवासी 30 वर्षीय गौरव सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
डंपर चालक फरार, जांच जारी
पुलिस के अनुसार हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के प्रयास जारी हैं। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.