{"_id":"6747428ea7fc10136105b888","slug":"jalore-news-sirohi-acb-action-in-sanchore-police-station-head-constable-trapped-while-taking-bribe-of-25-thousand-jalore-news-c-1-1-noi1335-2360986-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalore News: सांचौर में 25 हजार रिश्वत लेते सिरोही एसीबी ने हेड कांस्टेबल पकड़ा, जानें क्यों मांगी थी रिश्वत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalore News: सांचौर में 25 हजार रिश्वत लेते सिरोही एसीबी ने हेड कांस्टेबल पकड़ा, जानें क्यों मांगी थी रिश्वत
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर
Published by: जालौर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 09:47 PM IST
विज्ञापन
सार
सिरोही एसीबी ने सांचौर में कार्रवाई की है। एसीबी ने कार्रवाई करते हुए सांचौर में हेड कांस्टेबल को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
सिरोही एसीबी की कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सांचौर में सिरोही एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक हेड कांस्टेबल को ट्रैप किया है। आरोपी हेड कांस्टेबल किशनाराम द्वारा मारपीट के प्रकरण में आरोपी पक्ष से 50 हजार रिश्वत की डिमांड की गई थी। इस पर एसीबी ने शिकायत पर सत्यापन कर 25 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
Trending Videos
सिरोही एसीबी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल ने बताया कि एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर सांचौर पुलिस थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल किशनाराम को परिवादी से 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मारपीट के प्रकरण में आरोपी पक्ष की मदद करने की एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीबी इकाई सिरोही को परिवादी द्वारा एक शिकायत दी गई थी, जिसमें उसके परिवारजनों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे में मदद करने की एवज में आरोपी हेड कांस्टेबल किशनाराम की ओर से 50 हजार की रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। इस पर एसीबी महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा के निर्देशन में जोधपुर के उप महानिरीक्षक हरेंद्र महावर के सुपरविजन में सिरोही एसीबी एएसपी रामेश्वरलाल के नेतृत्व में परिवादी की शिकायत का सत्यापन कर पुलिस निरीक्षक कुयाराम मय टीम द्वारा सांचौर थाने में ट्रैप की कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल किशनाराम को परिवादी से 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
एसीबी टीम को दी गई शिकायत के सत्यापन के दौरान भी आरोपी हेड कांस्टेबल द्वारा परिवादी से पांच हजार अपने परिचित के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करवाकर वसूल किए गए थे। एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल किशनाराम को रंगे हाथों गिरफ्तार कर आरोपी हेड कांस्टेबल से पूछताछ और अनुसंधान जारी है।